- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एकलव्य स्कूल में 9वीं के छात्र को बेल्ट-पाइप से पीटा, चार सीनियर्स पर केस दर्ज
एकलव्य स्कूल में 9वीं के छात्र को बेल्ट-पाइप से पीटा, चार सीनियर्स पर केस दर्ज
Narmadapuram, MP
जिले के केसला ब्लॉक स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय में गुरुवार रात एक 9वीं कक्षा के छात्र के साथ सीनियर छात्रों ने बेरहमी से मारपीट की।
घटना छात्रावास के हॉस्टल 207 नंबर कमरे में हुई, जब छात्र रूम नंबर 111 में रहने वाले चार सीनियर छात्रों के शिकार बने।
जानकारी के अनुसार, जूनियर छात्र राकेश (बदला नाम) को छात्रावास के रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बहाने बुलाया गया। वहां उसे 200 रुपए चोरी करने का आरोप लगाया गया और बेल्ट एवं पाइप से पीटा गया। मारपीट के दौरान छात्र बेहोश हो गया। चौकीदार सुरेश धुर्वे की समय पर मदद से वह बचा और वार्डन अरविंद सिंह को जानकारी दी।
पीड़ित छात्र के परिजन जब शुक्रवार को स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने केसला थाना में चार सीनियर छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित छात्र ने बताया कि वह 6वीं कक्षा से इस स्कूल में पढ़ रहा है। उसने कहा कि उसने पैसे नहीं चुराए, लेकिन सीनियर्स ने उसे लगातार बेल्ट और पाइप से पीटा। चोट के निशान छात्र की पीठ पर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप:
स्कूल प्रबंधन और वार्डन ने घटना के तुरंत बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
प्राचार्य ने छात्र का इलाज कराने की बजाय उसे वापस हॉस्टल भेज दिया।
स्कूल ने जानबूझकर परिजनों को सूचना नहीं दी।
स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि यह स्कूल में लगातार होने वाली अप्रिय घटनाओं की एक और गंभीर घटना है। पिछले कुछ समय में छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और शारीरिक सजा की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिन्हें स्कूल ने दबाने की कोशिश की।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए