- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- फर्जी पहचान बनाकर युवती से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का दबाव: उज्जैन में नफीस खान के खिलाफ केस दर्ज
फर्जी पहचान बनाकर युवती से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का दबाव: उज्जैन में नफीस खान के खिलाफ केस दर्ज
Ujjain, MP
सोशल मीडिया के ज़रिए फर्जी नाम से युवती से दोस्ती कर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने का मामला मंगलवार को उज्जैन में सामने आया है। युवक ने अपना नाम ‘कानू पटेल’ बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर असलियत सामने आने पर उस पर शादी और धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर युवती से छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले किया।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई बात, प्यार और शादी के दावे
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक ने ‘कानू पटेल’ नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने खुद को हिंदू बताकर प्यार और शादी का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे बातचीत मोबाइल पर शिफ्ट हुई और युवक बार-बार मिलने की जिद करने लगा।
असली पहचान सामने आते ही शुरू हुआ दबाव
कुछ समय बाद युवती को जानकारी मिली कि युवक असल में नफीस खान है, जो यादव कॉलोनी का निवासी है। इसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। युवक ने युवती और उसके परिजनों को धमकाते हुए एक पार्क में मिलने बुलाया।
शादी और धर्म बदलने का दबाव, विरोध पर छेड़छाड़
युवती का आरोप है कि नफीस ने मिलने पर धमकी दी कि उससे शादी करनी होगी और धर्म भी बदलना पड़ेगा। जब उसने मना किया तो उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
स्थानीय लोगों और संगठनों ने की पिटाई, मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो
हंगामे के बीच मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता और युवती के परिजन पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसके मोबाइल की तलाशी में कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
कई धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी
जीवाजीगंज पुलिस ने आरोपी नफीस खान के खिलाफ नाम, पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने, छेड़छाड़, धमकी और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक के मोबाइल की जांच कर रही है और पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए