- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हरदा में भाजपा नेता की लात घूंसों से पिटाई, जिला पंचायत सदस्य समेत 4 पर केस दर्ज
हरदा में भाजपा नेता की लात घूंसों से पिटाई, जिला पंचायत सदस्य समेत 4 पर केस दर्ज
Harda, MP
हरदा में भाजपा नेता को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला आया सामने. पीड़ित ने कांग्रेस पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर समेत 4 पर लगाए आरोप.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु प्रसाद ठाकुर ने कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष के पति और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. दरअसल, 28 फरवरी को जब विष्णु प्रसाद ठाकुर पुलिस लाइन के पास चाय की दुकान पर काम कर रहे थे, इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर अपने तीन साथियों के साथ कार से आए और विष्णु प्रसाद के साथ गाली-गौजकर उसे जबरदस्ती अपने कार में बैठाकर अपने खेत में ले गए, जहां उसे मकान में बंधक बनाकर 3 घंटे तक बेल्ट लकड़ी और लात घुसों से पीटा.
भाजपा नेता को बंधक बनाकर पीटा
पीड़ित विष्णु प्रसाद के बेटे ने आरोप लगाते हुए बताया कि "आरोपियों ने फोन कर बताया कि तेरे पिता हमारे पास हैं, तुम यहां आकर अपने पिता को ले जाओ. जब मैं पिता को लेने के लिए गया तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की. इसके बाद मैं जैसे तैसे अपने पिता को लेकर घर आया. फिर मैंने सिविल लाइन थाने में जाकर घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज कराया." पुलिस ने पीड़ित के बेटे ब्रजेश नागवेल की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
'ब्लैकमेल करते रहते हैं विष्णुप्रसाद'
हरदा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष और लक्ष्मी नारायण ठाकुर की पत्नी प्रमिला ठाकुर का कहना है कि "विष्णु प्रसाद आये दिन मेरे पति को ब्लैकमेल करते रहते हैं. 4 महीने पहले भी विष्णुप्रसाद के कहने पर मेरे पति पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था. विष्णु प्रसाद से हमारे पुराने पारिवारिक सम्बन्ध हैं. मेरे पति लक्ष्मी नारायण ने उन्हें बातचीत करने के लिए गांव में बुलाया था. विष्णु प्रसाद अपने बेटे के साथ मेरे गांव आये और बातों बातों में झगड़ा हो गया और पहले विष्णु प्रसाद ने अपने बेटे के साथ मारपीट शुरू की थी, फिर मेरे पति ने भी इन लोगों से मारपीट की थी.''
पुलिस मामले की जांच में जुटी
विष्णुप्रसाद ठाकुर ने बताया, "2 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी नारायण ठाकुर पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था. अब लक्ष्मी नारायण ठाकुर का कहना है कि तुम्हारे कहने पर युवती ने मेरे ऊपर मामला दर्ज करवाया है. इसी बात को लेकर लक्ष्मी नारायण और उसके 3 साथी मुझे दुकान से जबरदस्ती कार में उठा ले गए और बैड़ी गांव के बाहर खेत पर बने मकान में ले जाकर हाथ पैर बांधकर मेरे साथ 3 घंटे तक मारपीट की.''
इस मामले में एएसपी आरडी प्रजापति ने कहा, "ब्रजेश नागवेल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट की गई है. आरोपियों को पकड़ने के बाद मामले की पूरी जानकारी मिलेगी.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए