- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खंडवा में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला: आरोपी बेटा बना सरकारी गवाह
खंडवा में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला: आरोपी बेटा बना सरकारी गवाह
Khandwa, MP
खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में 24 मई 2025 को एक आदिवासी महिला के साथ घिनौनी गैंगरेप और हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।
पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों—हरिराम और सुनील—को गिरफ्तार कर लिया था। दो महीने की जांच के बाद 94 पन्नों का चालान न्यायालय में पेश किया गया है, जिसमें 32 गवाहों के बयान दर्ज हैं। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी हरिराम का बेटा भी सरकारी गवाह बनकर कोर्ट में बयान दे चुका है।
पुलिस ने चार अहम सबूत प्रस्तुत किए हैं — घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, खून लगी खटिया और गोदड़ी, तथा डीएनए व फॉरेंसिक रिपोर्ट। आरोपियों के बयानों में विरोधाभास साफ नजर आ रहे हैं। जहां हरिराम ने महिला के साथ आपसी सहमति से संबंध बनाने का दावा किया, वहीं मृतक महिला की बहू ने पुलिस को बताया कि पीड़िता ने मृत्यु से पहले दोनों आरोपियों द्वारा बलात्कार की बात कही थी।
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी लिया, कांग्रेस ने सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया और राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार से बात कर विशेष जांच दल गठित करने की मांग की।
हरिराम के बेटे ने कोर्ट में बताया कि घटना के दिन पीड़िता, उसका पिता और सुनील शराब पी रहे थे। बाद में पिता ने बेटे को खून से लथपथ महिला को छुपाने और चुप रहने को कहा।
यह मामला अब न्यायालय में चल रहा है, जहां जल्द ही पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए