इंदौर में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, डॉग को बहाना बनाकर घर के बाहर पहुंचा आरोपी

इंदौर (म.प्र.)

On

द्वारकापुरी क्षेत्र में घटना, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश तेज की

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने पालतू डॉग को खिलाने का बहाना बनाकर घर के बाहर पहुंचकर कथित तौर पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

द्वारकापुरी थाना पुलिस के अनुसार, सेकंड ईयर की छात्रा की शिकायत पर राजू पुत्र हेमराज लुनिया, निवासी श्रद्धासबुरी कॉलोनी, के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी और उसकी मां नौकरी पर गई हुई थीं। परिवार का पालतू डॉग घर के बाहर बंधा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी वहां पहुंचा और डॉग को खिलाने की बात कहकर उसके पास जाने लगा।

डॉग के भौंकने और खींचतान की आवाज सुनकर छात्रा बाहर आई। उसने आरोपी को डॉग को परेशान करने से मना किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्र हरकत की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर परिणाम ठीक नहीं होंगे।

घटना के तुरंत बाद छात्रा ने अपनी मां को फोन कर पूरी जानकारी दी। मां के घर पहुंचने के बाद दोनों ने थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल और बयान की प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के क्रम की पुष्टि हो सके।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/case-of-molestation-of-a-student-in-indore-the-accused/article-46228

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.