- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- डीजे को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति की 20 दिन बाद मौत, हत्या में तब्दील हुआ मामला
डीजे को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति की 20 दिन बाद मौत, हत्या में तब्दील हुआ मामला
Ujjain, MP
उज्जैन के देसाई नगर में 31 जनवरी की रात जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद हत्या के मामले में बदल गया। 31 जनवरी की रात रहवासियों और जन्मदिन मनाने वाले युवकों के बीच जमकर हथियार चले थे। जिसमें डीजे की धुन पर जन्मदिन मना रहे बदमाशों को रोकने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हुआ था। आज उसकी मौत हो गई। मौत के बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो चुका है।
अस्पताल में चल रहा था इलाज
हमले में 59 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पर चाकू से वार किए गए थे। इसके बाद से ही उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। बीती रात उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन चेतन बागोरा ने बताया कि घटना में शामिल तरूण गिरी, राज मेहता और ध्रुव नामक आरोपियों को अब तक पुलिस पकड़ा नहीं पाई है।
हत्या सहित अन्य धाराओं में होगा प्रकरण दर्ज
एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि घटना के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके चलते केस में हत्या सहित अन्य धाराओं का इजाफा होगा। आज कुछ नए नाम संज्ञान में आए हैं। उनकी जांच कर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए