पेशी पर पहुंचे डीएसपी और आरक्षक को CBI ने किया गिरफ्तार, टीम दिल्ली रवाना

INDORE, MP

नीमच के बंशीलाल गुर्जर एनकाउंटर मामले में डीएसपी और एक आरक्षक को सीबीआई की टीम ने इंदौर जिला कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया है.

जिला कोर्ट में पेशी पर पहुंचे डीएसपी और एक आरक्षक को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल सीबीआई के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दोनों पुलिसकर्मी इंदौर की जिला कोर्ट में पेशी पर आने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर सीबीआई के अधिकारियों ने उन्हें पेशी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया और दोनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है.

बंशीलाल गुर्जर एनकाउंटर मामले में गिरफ्तारी

बता दें कि सीबीआई को नीमच के बहुचर्चित बंशीलाल गुर्जर एनकाउंटर मामले में डीएसपी रैंक के अधिकारी एडमिन कैर और आरक्षक नीरज की तलाश थी. इस मामले में सीबीआई के अधिकारियों को यह सूचना मिली कि दोनों अधिकारी इंदौर की जिला कोर्ट में वारंट तामिली के लिए आए हुए हैं. इसी सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम इंदौर की जिला कोर्ट में पहुंची और जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी यहां पहुंचे. उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली लेकर गई है.

बताया जा रहा है कि डीएसपी एडमिन कैर फिलहाल पन्ना जिले के गुन्नौर में पदस्थ हैं लेकिन नीमच में पदस्थापना के दौरान डीएसपी एडमिन कैर सहित अन्य तीन थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने बंशीलाल गुर्जर का एनकाउंटर किया था.

जनहित याचिका के बाद सीबीआई कर रही मामले की जांच

इस मामले में गोवर्धन पांडे ने एक जनहित याचिका दायर की थी. इसके बाद मामले की जांच सीबीआई कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी बंशीलाल गुर्जर को तात्कालिक उज्जैन आईजी उपेंद्र जैन की टीम ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसका एनकाउंटर हो गया था. इस पूरे मामले में सीबीआई के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. इसी एनकाउंटर मामले में डीएसपी रैंक के अफसर एडमिन कैर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सीबीआई की तलाश थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पेशी पर पहुंचे डीएसपी और आरक्षक को CBI ने किया गिरफ्तार, टीम दिल्ली रवाना

INDORE, MP

जिला कोर्ट में पेशी पर पहुंचे डीएसपी और एक आरक्षक को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल सीबीआई के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दोनों पुलिसकर्मी इंदौर की जिला कोर्ट में पेशी पर आने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर सीबीआई के अधिकारियों ने उन्हें पेशी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया और दोनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है.

बंशीलाल गुर्जर एनकाउंटर मामले में गिरफ्तारी

बता दें कि सीबीआई को नीमच के बहुचर्चित बंशीलाल गुर्जर एनकाउंटर मामले में डीएसपी रैंक के अधिकारी एडमिन कैर और आरक्षक नीरज की तलाश थी. इस मामले में सीबीआई के अधिकारियों को यह सूचना मिली कि दोनों अधिकारी इंदौर की जिला कोर्ट में वारंट तामिली के लिए आए हुए हैं. इसी सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम इंदौर की जिला कोर्ट में पहुंची और जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी यहां पहुंचे. उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली लेकर गई है.

बताया जा रहा है कि डीएसपी एडमिन कैर फिलहाल पन्ना जिले के गुन्नौर में पदस्थ हैं लेकिन नीमच में पदस्थापना के दौरान डीएसपी एडमिन कैर सहित अन्य तीन थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने बंशीलाल गुर्जर का एनकाउंटर किया था.

जनहित याचिका के बाद सीबीआई कर रही मामले की जांच

इस मामले में गोवर्धन पांडे ने एक जनहित याचिका दायर की थी. इसके बाद मामले की जांच सीबीआई कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी बंशीलाल गुर्जर को तात्कालिक उज्जैन आईजी उपेंद्र जैन की टीम ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसका एनकाउंटर हो गया था. इस पूरे मामले में सीबीआई के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. इसी एनकाउंटर मामले में डीएसपी रैंक के अफसर एडमिन कैर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सीबीआई की तलाश थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cbi-arrested-dsp-and-constable-who-arrived-on-appearance/article-16428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.