अफीम की खेती में झोल करने मांगी रिश्वत, नारकोटिक्स सब इंस्पेक्टर को CBI ने दबोचा

Mandsore, MP

मंदसौर के नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर को 1 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा. अफीम के पट्टे का नामांतरण करने का मामला.

मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय में सीबीआई की एंटी करप्शन सेल ने शुक्रवार को छापा मारा है. सीबीआई की टीम ने यहां से नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सब इंस्पेक्टर अभिषेक अग्निहोत्री पर आरोप है कि उन्होंने अफीम पट्टे का नामांतरण करने के लिए किसान बद्रीलाल धाकड़ से 1 लाख 20 हजार रु की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद अफीम उत्पादक किसान बद्रीलाल धाकड़ ने सबूतों के साथ सीबीआई को इस मामले की शिकायत की थी.

अफीम पट्टे के लिए मांगी रिश्वत

बता दें कि सीबीआई की टीम पिछले 10 दिनों से मंदसौर में इस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. जैसे ही शुक्रवार को सीबीआई की टीम को जानकारी मिली कि किसान नारकोटिक्स विभाग के सब इंसपेक्टर को रिश्वत के 1 लाख 20 हजार रुपए देने वाला है, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, ग्राम धमनार निवासी किसान बद्रीलाल धाकड़ के पिता निर्भय राम धाकड़ के नाम से जारी हुए अफीम पट्टे का नामांतरण करने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी.

1995 -96 में रद्द हुए पट्टे फिर हुए जारी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2024 में साल 1995 -96 के दौरान किसी कारण वश निरस्त हुए अफीम के पट्टों को पुनः जारी किया है. इस सिलसिले में किसान बद्रीलाल धाकड़ के पिता निर्भय राम धाकड़ के नाम से भी लाइसेंस जारी हुआ था. जबकि कुछ सालों पहले ही बद्रीलाल के पिता की मृत्यु हो चुकी है. लिहाजा, नियमानुसार यह पट्टा बद्रीलाल धाकड़ के नाम से नामांतरण होना था. इस काम के लिए सब इंस्पेक्टर उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे.

क्षेत्रीय विधायक से भी की थी मामले की शिकायत

इस मामले की किसान बद्रीलाल धाकड़ ने मंदसौर विधायक विपिन जैन से शिकायत भी की थी. इसके बाद में विधायक और किसान ने इस मामले की भोपाल के एंटी करप्शन सेल के अधिकारियों को कर दी. किसान से मिली शिकायत की अधिकारियों ने मंदसौर पहुंचकर छानबीन की, तो मामला सही पाया गया. जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर अभिषेक अग्निहोत्री और विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

कड़ी मशक्कत से मामले का हुआ खुलासा

मंदसौर विधायक विपिन जैन ने बताया, " किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और किसान बद्रीलाल धाकड़ ने इस मामले की मुझे शिकायत की थी. जिसके बाद हम लोगों ने भोपाल पहुंचकर इसकी शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी से की. शिकायत का संज्ञान लेते अधिकारियों की टीम ने नारकोटिक्स कार्यालय मंदसौर में छापा मारकर रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया.'' इस खुलासे के बाद मंदसौर विधायक ने किसानों से अफीम के पट्टे या अन्य मामलों में नारकोटिक्स के अधिकारियों को रिश्वत देने से बचने की अपील की है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अफीम की खेती में झोल करने मांगी रिश्वत, नारकोटिक्स सब इंस्पेक्टर को CBI ने दबोचा

Mandsore, MP

मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित नारकोटिक्स कार्यालय में सीबीआई की एंटी करप्शन सेल ने शुक्रवार को छापा मारा है. सीबीआई की टीम ने यहां से नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सब इंस्पेक्टर अभिषेक अग्निहोत्री पर आरोप है कि उन्होंने अफीम पट्टे का नामांतरण करने के लिए किसान बद्रीलाल धाकड़ से 1 लाख 20 हजार रु की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद अफीम उत्पादक किसान बद्रीलाल धाकड़ ने सबूतों के साथ सीबीआई को इस मामले की शिकायत की थी.

अफीम पट्टे के लिए मांगी रिश्वत

बता दें कि सीबीआई की टीम पिछले 10 दिनों से मंदसौर में इस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. जैसे ही शुक्रवार को सीबीआई की टीम को जानकारी मिली कि किसान नारकोटिक्स विभाग के सब इंसपेक्टर को रिश्वत के 1 लाख 20 हजार रुपए देने वाला है, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, ग्राम धमनार निवासी किसान बद्रीलाल धाकड़ के पिता निर्भय राम धाकड़ के नाम से जारी हुए अफीम पट्टे का नामांतरण करने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी.

1995 -96 में रद्द हुए पट्टे फिर हुए जारी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2024 में साल 1995 -96 के दौरान किसी कारण वश निरस्त हुए अफीम के पट्टों को पुनः जारी किया है. इस सिलसिले में किसान बद्रीलाल धाकड़ के पिता निर्भय राम धाकड़ के नाम से भी लाइसेंस जारी हुआ था. जबकि कुछ सालों पहले ही बद्रीलाल के पिता की मृत्यु हो चुकी है. लिहाजा, नियमानुसार यह पट्टा बद्रीलाल धाकड़ के नाम से नामांतरण होना था. इस काम के लिए सब इंस्पेक्टर उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे.

क्षेत्रीय विधायक से भी की थी मामले की शिकायत

इस मामले की किसान बद्रीलाल धाकड़ ने मंदसौर विधायक विपिन जैन से शिकायत भी की थी. इसके बाद में विधायक और किसान ने इस मामले की भोपाल के एंटी करप्शन सेल के अधिकारियों को कर दी. किसान से मिली शिकायत की अधिकारियों ने मंदसौर पहुंचकर छानबीन की, तो मामला सही पाया गया. जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर अभिषेक अग्निहोत्री और विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

कड़ी मशक्कत से मामले का हुआ खुलासा

मंदसौर विधायक विपिन जैन ने बताया, " किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और किसान बद्रीलाल धाकड़ ने इस मामले की मुझे शिकायत की थी. जिसके बाद हम लोगों ने भोपाल पहुंचकर इसकी शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी से की. शिकायत का संज्ञान लेते अधिकारियों की टीम ने नारकोटिक्स कार्यालय मंदसौर में छापा मारकर रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया.'' इस खुलासे के बाद मंदसौर विधायक ने किसानों से अफीम के पट्टे या अन्य मामलों में नारकोटिक्स के अधिकारियों को रिश्वत देने से बचने की अपील की है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cbi-caught-narcotics-sub-inspector-who-asked-for-bribe-to/article-4480

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.