पन्ना हादसे में सीमेंट कंपनी ने तय की मुआवजा राशि, मृतकों में तीन बिहार के निवासी

panna, MP

पन्ना सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे में मृतकों और घायलों को कंपनी मुआवजा देगी. मृतक 4 मजदूरों में तीन बिहार के रहने वाले हैं.

मध्य प्रदेश की हीरानगरी पन्ना में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. जिले के पगरा गांव में मौजूद सीमेंट फैक्ट्री के निर्माणाधीन हिस्से की छत गिर गई. घटना में करीब 4 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा था. बता दें सीमेंट कंपनी ने मृतकों को मुआवजा राशि और अन्त्येष्टि यानि अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया है.

मृतकों में 3 मजदूर बिहार और एक पन्ना से

बताया जा रहा है हादसे में मृतक चारों मजदूर की पहचान हो गई है. चार मृतकों में से तीन बिहार के पूर्णिया के निवासी थे. जबकि एक पन्ना का था. मजदूरों के नाम-

  1. अंसार आलम 34 साल, पूर्णिया बिहार
  2. मसूद 36 साल पूर्णिया बिहार
  3. मुस्फिर 36 साल पूर्णिया बिहार
  4. रोहित खरे 32 साल सिमरिया पन्ना के निवासी थे

मृतकों को 18-18 लाख मुआवजा देगी कंपनी

इस हादसे को लेकर सीमेंट कंपनी प्रबंधन ने राहत राशि की घोषणा की है. मृतकों के परिवार वालों को मौके पर ले जाया गया. उनसे एसपी और एडीएम ने व्यक्तिगत चर्चा की. इसके बाद मुआवजा व अन्य राशि तय की गयी है. बता दें मृतकों को 18-18 लाख रुपये व बीमा राशि 4 लाख सीमेंट कंपनी देगी. साथ ही अन्त्येष्टि सहायता राशि 50-50 हजार दिया जाएगा. इसके अलावा सभी घायलों को 1-1 लाख रुपए, पूरे इलाज का खर्च और इलाज के दौरान का पूरा वेतन भी सीमेंट कंपनी देगी. साथ ही परिवहन का खर्च भी कंपनी वहन करेगी.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस बात की जानकारी छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार ने दी. डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि "कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 18 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके अलावा घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी ने ली है. इसके साथ ही सिमरिया थाने में दोषियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कठोर कार्रवाई भी की जा रही है."

COMPENSATION DEAD LABOURER PANNA
सीमेंट फैक्ट्री में चार मजदूरों की मौत 
 
सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणाधीन छत गिरने से हादसा

बता दें पन्ना के अमानगंज तहसील स्थित पगरा गांव में सीमेंट फैक्ट्री की दूसरी यूनिट का काम चल रहा था. जिसमें पांचवी मंजिल की छत की ढलाई का काम चल रहा था. अचानक निर्माणाधीन हिस्से की छत भरभराकर गिर गई. घटना में कई मजदूर मलबे में दब गए थे. सूचना मिलते ही पन्ना प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी. राहत बचाव दल ने मलबे से घायल मजदूरों को निकाल कर तुरंत कटनी जिला अस्पताल में भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है.

Panna Cement Factory Roof Collapse
 सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन छत गिरी 
 
अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने बताया कि "सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में गुरुवा सुबह करीब 10 बजे दूसरी यूनिट की पांचवी मंजिल की निर्माणाधीन छत गिरने से हादसा हो गया. जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए कटनी जिले में भर्ती कराया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पन्ना हादसे में सीमेंट कंपनी ने तय की मुआवजा राशि, मृतकों में तीन बिहार के निवासी

panna, MP

मध्य प्रदेश की हीरानगरी पन्ना में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. जिले के पगरा गांव में मौजूद सीमेंट फैक्ट्री के निर्माणाधीन हिस्से की छत गिर गई. घटना में करीब 4 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा था. बता दें सीमेंट कंपनी ने मृतकों को मुआवजा राशि और अन्त्येष्टि यानि अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया है.

मृतकों में 3 मजदूर बिहार और एक पन्ना से

बताया जा रहा है हादसे में मृतक चारों मजदूर की पहचान हो गई है. चार मृतकों में से तीन बिहार के पूर्णिया के निवासी थे. जबकि एक पन्ना का था. मजदूरों के नाम-

  1. अंसार आलम 34 साल, पूर्णिया बिहार
  2. मसूद 36 साल पूर्णिया बिहार
  3. मुस्फिर 36 साल पूर्णिया बिहार
  4. रोहित खरे 32 साल सिमरिया पन्ना के निवासी थे

मृतकों को 18-18 लाख मुआवजा देगी कंपनी

इस हादसे को लेकर सीमेंट कंपनी प्रबंधन ने राहत राशि की घोषणा की है. मृतकों के परिवार वालों को मौके पर ले जाया गया. उनसे एसपी और एडीएम ने व्यक्तिगत चर्चा की. इसके बाद मुआवजा व अन्य राशि तय की गयी है. बता दें मृतकों को 18-18 लाख रुपये व बीमा राशि 4 लाख सीमेंट कंपनी देगी. साथ ही अन्त्येष्टि सहायता राशि 50-50 हजार दिया जाएगा. इसके अलावा सभी घायलों को 1-1 लाख रुपए, पूरे इलाज का खर्च और इलाज के दौरान का पूरा वेतन भी सीमेंट कंपनी देगी. साथ ही परिवहन का खर्च भी कंपनी वहन करेगी.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस बात की जानकारी छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार ने दी. डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि "कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 18 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके अलावा घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी ने ली है. इसके साथ ही सिमरिया थाने में दोषियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कठोर कार्रवाई भी की जा रही है."

COMPENSATION DEAD LABOURER PANNA
सीमेंट फैक्ट्री में चार मजदूरों की मौत 
 
सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणाधीन छत गिरने से हादसा

बता दें पन्ना के अमानगंज तहसील स्थित पगरा गांव में सीमेंट फैक्ट्री की दूसरी यूनिट का काम चल रहा था. जिसमें पांचवी मंजिल की छत की ढलाई का काम चल रहा था. अचानक निर्माणाधीन हिस्से की छत भरभराकर गिर गई. घटना में कई मजदूर मलबे में दब गए थे. सूचना मिलते ही पन्ना प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी. राहत बचाव दल ने मलबे से घायल मजदूरों को निकाल कर तुरंत कटनी जिला अस्पताल में भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है.

Panna Cement Factory Roof Collapse
 सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन छत गिरी 
 
अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने बताया कि "सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में गुरुवा सुबह करीब 10 बजे दूसरी यूनिट की पांचवी मंजिल की निर्माणाधीन छत गिरने से हादसा हो गया. जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए कटनी जिले में भर्ती कराया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cement-company-fixed-compensation-amount-in-panna-accident-three-residents/article-8983

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.