विकास की बुनियाद बनेगी जनगणना 2027: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल (म.प्र.)

On

डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, गांव-टोलों तक पहुंचेगा सर्वे

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि शासन की दिशा और विकास की रणनीति तय करने की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही योजनाएं बनती हैं, संसाधनों का वितरण होता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की नीति तैयार की जाती है।

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ-साथ भविष्य की रूपरेखा तय करने का अवसर है। उन्होंने कलेक्टरों और संभागायुक्तों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा डिजिटल जनगणना कराने का निर्णय ऐतिहासिक है। इस बार प्रक्रिया पूरी तरह तकनीक आधारित होगी और नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी मिलेगा। मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी दर्ज की जा सकेगी।

उन्होंने गांवों, मजरों-टोलों और बेचिराग गांवों का भी विस्तृत आंकलन करने पर जोर दिया, ताकि विकास योजनाएं अधिक सटीक और समावेशी बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की आवश्यकताएं भिन्न हैं, इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रणनीति अपनाई जाए।

सम्मेलन में मुख्य सचिव अनुराग जैन, जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि मई माह में 1 से 30 तारीख के बीच प्रथम चरण में मकानों की सूची तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच, राजस्व संग्रहण और कृषक कल्याण वर्ष 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/census-2027-will-become-the-foundation-of-development-chief-minister/article-46102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.