मप्र में मूंग की सरकारी खरीदी को केंद्र की मंजूरी, शिवराज ने कहा- खरीद व्यवस्था पारदर्शी हो, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने राहत की घोषणा की है। 3.51 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी को मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी और यूपी के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा की।

मूग-उड़द खरीदी को लेकर केंद्र गंभीर

बैठक में शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसान हित में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, तकनीकी रूप से सुदृढ़ और बिचौलिया मुक्त होनी चाहिए। साथ ही जरूरत पड़ी तो खरीदी केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

 दिग्विजय सिंह ने सीएम को भेजा सुझाव पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस विषय पर सरकार को पत्र लिखकर खरीदी प्रक्रिया की कमियों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मप्र में करीब 14.5 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुवाई हुई है, जिससे 20-21 लाख टन उत्पादन होने की संभावना है। उन्होंने खरीदी की स्पष्ट नीति, पंजीकरण पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और गुणवत्ता जांच में पारदर्शिता जैसी 8 ठोस सुझाव दिए हैं।

 शिवराज का फोकस: “सीधी खरीदी से ही मिलेगा किसानों को लाभ”

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीधी खरीदी से बिचौलियों की भूमिका समाप्त की जा सकती है और वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी उपायों, पंजीकरण प्रणाली की मजबूती और भंडारण की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।

मूंग की कीमतें गिरने पर जताई चिंता

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि वीडिसाइड मिलने के कथित आरोप के कारण राज्य सरकार ने MSP पर खरीदी से इनकार किया था, जिससे बाजार में मूंग की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों को कम दर पर मूंग बेचनी पड़ी है, उन्हें आर्थिक अंतर की भरपाई की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मप्र में मूंग की सरकारी खरीदी को केंद्र की मंजूरी, शिवराज ने कहा- खरीद व्यवस्था पारदर्शी हो, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो

Bhopal, MP

मूग-उड़द खरीदी को लेकर केंद्र गंभीर

बैठक में शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसान हित में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, तकनीकी रूप से सुदृढ़ और बिचौलिया मुक्त होनी चाहिए। साथ ही जरूरत पड़ी तो खरीदी केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

 दिग्विजय सिंह ने सीएम को भेजा सुझाव पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस विषय पर सरकार को पत्र लिखकर खरीदी प्रक्रिया की कमियों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मप्र में करीब 14.5 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुवाई हुई है, जिससे 20-21 लाख टन उत्पादन होने की संभावना है। उन्होंने खरीदी की स्पष्ट नीति, पंजीकरण पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और गुणवत्ता जांच में पारदर्शिता जैसी 8 ठोस सुझाव दिए हैं।

 शिवराज का फोकस: “सीधी खरीदी से ही मिलेगा किसानों को लाभ”

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीधी खरीदी से बिचौलियों की भूमिका समाप्त की जा सकती है और वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी उपायों, पंजीकरण प्रणाली की मजबूती और भंडारण की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।

मूंग की कीमतें गिरने पर जताई चिंता

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि वीडिसाइड मिलने के कथित आरोप के कारण राज्य सरकार ने MSP पर खरीदी से इनकार किया था, जिससे बाजार में मूंग की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों को कम दर पर मूंग बेचनी पड़ी है, उन्हें आर्थिक अंतर की भरपाई की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/center-approval-for-government-procurement-of-moong-in-mp-said/article-25409

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.