1 जनवरी से 26 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव, भोपाल-इंदौर इंटरसिटी अब 10 मिनट देर से चलेगी

भोपाल, (म.प्र.)

On

नए साल से भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर से गुजरने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बदला; औसत गति बढ़ाने और समय बचत का दावा

नए साल की शुरुआत के साथ ही भोपाल रेल मंडल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। रेलवे ने 1 जनवरी से भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्टेशनों से आने-जाने वाली कुल 26 ट्रेनों की समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन किया है। इस बदलाव के तहत कुछ ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में 5 से 15 मिनट तक का अंतर होगा। भोपाल-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब अपने तय समय से 10 मिनट देरी से रवाना होगी।

पश्चिम मध्य रेलवे ने नई समय-सारणी जारी करते हुए बताया कि यह बदलाव ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने और परिचालन को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार, नए शेड्यूल से कई गाड़ियों में “स्पीडिंग अप” किया गया है, जिससे कुल यात्रा समय में बचत होगी। रेलवे का दावा है कि इससे समय पालन में सुधार आएगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

यह नई समय-सारणी 1 जनवरी से प्रभावी होगी। इसका असर भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति स्टेशन और संत हिरदाराम नगर स्टेशन से चलने व गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। जयपुर, जोधपुर, रीवा, अगरतला, ग्वालियर, बिलासपुर, बीना, कोटा, मैसूर, दरभंगा, दिल्ली, कन्याकुमारी, पटना और प्रयागराज जैसे प्रमुख रूट इससे प्रभावित होंगे।

रेलवे के अनुसार, भोपाल-रीवा एक्सप्रेस अब रात 11:05 के बजाय 11:00 बजे रवाना होगी। भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस शाम 5:00 के स्थान पर 5:10 बजे चलेगी। रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस का प्रस्थान समय 10 मिनट पहले किया गया है। वहीं, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस अब शाम 5:18 के बजाय 5:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। कई ट्रेनों के मध्यवर्ती स्टेशनों, खासकर इटारसी और बीना, पर आगमन-प्रस्थान समय में भी संशोधन किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड समय-सारणी अवश्य जांच लें। नई टाइमिंग की जानकारी स्टेशन पूछताछ केंद्र, अधिकृत रेलवे वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेल मदद हेल्पलाइन 139 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इससे असुविधा और भ्रम से बचा जा सकेगा।

इसी के साथ 1 जनवरी से एक और महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू होगी। भोपाल मंडल में अब ट्रेनों का पहला आरक्षण चार्ट प्रस्थान समय से 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तक जारी हो जाएगा। रेलवे का कहना है कि इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को समय रहते वैकल्पिक निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव से यात्रियों को बार-बार स्टेशन आने की जरूरत कम होगी और लंबी दूरी की यात्राओं में अनिश्चितता घटेगी। आने वाले दिनों में यात्री फीडबैक के आधार पर समय-सारणी में और सुधार भी किए जा सकते हैं।

-------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/change-in-timing-of-26-trains-from-january-1-bhopal-indore/article-41689

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.