- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल के दरबार में ‘Hero No.1’ महामृत्युंजय मंत्र का किया जाप
महाकाल के दरबार में ‘Hero No.1’ महामृत्युंजय मंत्र का किया जाप
Ujjain, MP
धर्म नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचते हैं। इसी कड़ी में 90 के दशक में अपनी अदाकारी और डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर गोविंदा ने आज महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।

एक्टर गोविंदा आज उज्जैन उज्जैन प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। राजेश पुजारी और दिनेश पुजारी ने पूजा सम्पन्न करवाई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से एस.एन. सोनी और सिम्मी यादव ने एक्टर गोविंदा का स्वागत और सत्कार किया। उन्हें प्रसाद देकर महाकाल के नाम की शॉल भेंट की गई।
Lall
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए