MP में दिवाली की रात आग से हड़कंप, ग्वालियर, नीमच, बीना और मुरैना में गोदाम और घर जलने की घटनाएँ

Digital Desk

मध्य प्रदेश में दिवाली की रात कई शहरों में आग लगने की घटनाओं ने लोगों को भयभीत कर दिया। ग्वालियर, नीमच, बीना और मुरैना में अलग-अलग जगहों पर आग ने विकराल रूप धारण किया। दमकल विभाग की टीमों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है।

ग्वालियर: कपड़ा गोदाम में आग लगी
कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में देर रात जैन कपड़ा गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में लोवर बनाने का काम चल रहा था और इसी दौरान चिंगारी भड़क उठी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

नीमच: पटाखों की चिंगारी से घर में लगी आग
आकाश श्रीवास्तव, नीमच। नीमच शहर के सिटी क्षेत्र में सोमवार की रात पटाखों की चिंगारी के कारण एक घर में आग लग गई। घर के अंदर रखे सोफा और फोम जलकर राख हो गए। खिड़कियों से निकलती आग की लपटें इलाके में भय पैदा कर रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बीना: आतिशबाजी के दौरान टाइल्स गोदाम में आग
अशफाक अंसारी, बीना। सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में दिवाली की रात टाइल्स गोदाम में आग लग गई। राजीव गांधी वार्ड में हुई घटना में गोदाम के अंदर पुट्ठे से पैक टाइल्स और प्लास्टिक का सामान जल रहा था। स्थानीय लोगों ने दीवार तोड़कर बोरिंग के पानी से आग बुझाने की कोशिश की। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मुरैना: PVC पाइप-टंकी गोदाम में आग
योगेश पाराशर, मुरैना। मुरैना के सबलगढ़ वार्ड क्रमांक दो में PVC पाइप और टंकी के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण किया और घटना स्थल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी खतरा मंडराया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP में दिवाली की रात आग से हड़कंप, ग्वालियर, नीमच, बीना और मुरैना में गोदाम और घर जलने की घटनाएँ

Digital Desk

मध्य प्रदेश में दिवाली की रात कई शहरों में आग लगने की घटनाओं ने लोगों को भयभीत कर दिया। ग्वालियर, नीमच, बीना और मुरैना में अलग-अलग जगहों पर आग ने विकराल रूप धारण किया। दमकल विभाग की टीमों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है।

ग्वालियर: कपड़ा गोदाम में आग लगी
कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में देर रात जैन कपड़ा गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में लोवर बनाने का काम चल रहा था और इसी दौरान चिंगारी भड़क उठी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

नीमच: पटाखों की चिंगारी से घर में लगी आग
आकाश श्रीवास्तव, नीमच। नीमच शहर के सिटी क्षेत्र में सोमवार की रात पटाखों की चिंगारी के कारण एक घर में आग लग गई। घर के अंदर रखे सोफा और फोम जलकर राख हो गए। खिड़कियों से निकलती आग की लपटें इलाके में भय पैदा कर रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बीना: आतिशबाजी के दौरान टाइल्स गोदाम में आग
अशफाक अंसारी, बीना। सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में दिवाली की रात टाइल्स गोदाम में आग लग गई। राजीव गांधी वार्ड में हुई घटना में गोदाम के अंदर पुट्ठे से पैक टाइल्स और प्लास्टिक का सामान जल रहा था। स्थानीय लोगों ने दीवार तोड़कर बोरिंग के पानी से आग बुझाने की कोशिश की। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मुरैना: PVC पाइप-टंकी गोदाम में आग
योगेश पाराशर, मुरैना। मुरैना के सबलगढ़ वार्ड क्रमांक दो में PVC पाइप और टंकी के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण किया और घटना स्थल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी खतरा मंडराया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chaos-due-to-fire-in-mp-on-diwali-night-incidents/article-36045

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.