- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छतरपुर एटीएम लूटकांड का खुलासा: मास्टरमाइंड निकला कैश लोडिंग कंपनी का संचालक
छतरपुर एटीएम लूटकांड का खुलासा: मास्टरमाइंड निकला कैश लोडिंग कंपनी का संचालक
Chhatarpur, MP
छतरपुर पुलिस ने एटीएम में नकदी भरने वाली कार से हुए 61 लाख रुपए की सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात की साजिश कोई बाहरी गैंग नहीं बल्कि खुद उसी कंपनी का फ्रेंचाइजी संचालक मनीष अहिरवार ने अपने दो भाइयों और मामा के लड़के के साथ मिलकर रची थी।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरी रकम बरामद कर ली है।
बैंक कर्ज से दबा था मास्टरमाइंड
आरोपी मनीष पर एक्सिस बैंक का 53 लाख रुपए का कर्ज बकाया था। इसके अलावा एक एटीएम कंपनी से उसका 17 लाख का विवाद भी चल रहा था। आर्थिक दबाव से निकलने के लिए उसने अपने भाइयों पुष्पेंद्र, प्रदीप और रिश्तेदार रवि अहिरवार के साथ लूट की योजना बनाई।
बैंक से निकाले थे 61 लाख
पुलिस के मुताबिक मनीष के पास 13 एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी थी। वारदात से एक दिन पहले उसने महोबा के एक्सिस बैंक से 61 लाख रुपए निकाले और कर्मचारियों को बताया कि रास्ते में एटीएम में कैश डाल दिया जाएगा। लेकिन योजना कुछ और ही थी।
हथियार दिखाकर ड्राइवर को धमकाया
14 अगस्त को मनीष ड्राइवर रामबाबू के साथ नकदी लेकर सरबई एटीएम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उसके साथी बाइक पर पीछे-पीछे आए। गौरिहार इलाके के चितहरी तिराहे पर कार रोककर आरोपियों ने कट्टा दिखाया और ड्राइवर को धमकी दी कि विरोध करने पर गोली मार दी जाएगी। इसके बाद सभी नकदी लेकर फरार हो गए।
मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलासा
वारदात के बाद पुलिस ने शक के आधार पर मनीष से पूछताछ शुरू की। उसने पहले गलत नाम बताकर जांच गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल लोकेशन ने सारा राज खोल दिया। घटनास्थल पर चारों की लोकेशन एक साथ पाई गई।
बरामद हुई पूरी रकम
पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई 61 लाख की नकदी, एक कट्टा, पांच मोबाइल, कार और बाइक जब्त कर ली। आरोपियों में से प्रदीप अहिरवार पर पहले से ही लूट, चोरी और दुष्कर्म के पांच मामले दर्ज हैं।
आईजी सागर जोन ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए