छतरपुर पुलिस पर अमानवीय अत्याचार का आरोप: युवकों को उल्टा लटकाकर पीटा; 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Chhatarpur, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस पर चार युवकों को थाने में अमानवीय तरीके से पीटने, कपड़े उतरवाने और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डालने का गंभीर आरोप लगा है।

इस घटना के सामने आने के बाद ASI शिवदयाल बाल्मीकि, राम जाट और अरविंद शर्मा को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया है।

यह पूरा मामला नौगांव थाना क्षेत्र का है, जहां 15 जुलाई को चार युवकों को डायल-100 पुलिस ने हिरासत में लिया और चोरी के झूठे शक में उन्हें थाने ले जाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया।

चार दिन तक यातना, एक साथी अब भी लापता

पीड़ितों का कहना है कि उन्हें चार दिन तक थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया। न सिर्फ लात-घूंसों और बेल्ट से मारा गया, बल्कि उल्टा लटकाकर गुप्तांग में मिर्च पाउडर डालने जैसा अत्याचार किया गया। इन युवकों में एक विकलांग युवक था जिसे पहले ही छोड़ दिया गया, लेकिन बाकी चारों के साथ बर्बरता की गई।

अब तक एक युवक लापता है और परिजन उसके साथ हत्या की आशंका जता रहे हैं।

भीम आर्मी और कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध

शनिवार को इस मामले के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ता, पीड़ित परिवारों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर 10 घंटे का धरना देने बैठे। विरोध इतना बढ़ा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीड़ितों से फोन पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक नीरज दीक्षित मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। धरने में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल रहे, जो पूरी रात अंधेरे में भूखे-प्यासे बैठे रहे।

एसपी ऑफिस की बिजली काटी गई, परिसर पर ताला

धरना बढ़ता देख प्रशासन ने एसपी कार्यालय की बिजली काट दी और गेट पर ताला लगवा दिया। बावजूद इसके धरना जारी रहा। इस दौरान करीब 70 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे, कड़कड़ाती रात में डटे रहे।

नौगांव SDOP अमित मेश्राम ने बताया कि पीड़ितों की मेडिकल जांच कराई गई है और सभी को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। वहीं, डीआईजी ललित शाक्यवार ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस पर धमकी देने का आरोप भी

एक पीड़ित के ससुर ने आरोप लगाया कि धरने से लौटते वक्त उन्हें पुलिस ने रोका और टीआई सतीश सिंह द्वारा फोन पर धमकाया गया। कहा गया कि यदि वह धरने का समर्थन करते रहे तो उन्हें थाने में बंद कर दिया जाएगा और उनके घर को सरकारी ज़मीन से हटवा दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर पुलिस पर अमानवीय अत्याचार का आरोप: युवकों को उल्टा लटकाकर पीटा; 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Chhatarpur, MP

इस घटना के सामने आने के बाद ASI शिवदयाल बाल्मीकि, राम जाट और अरविंद शर्मा को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया है।

यह पूरा मामला नौगांव थाना क्षेत्र का है, जहां 15 जुलाई को चार युवकों को डायल-100 पुलिस ने हिरासत में लिया और चोरी के झूठे शक में उन्हें थाने ले जाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया।

चार दिन तक यातना, एक साथी अब भी लापता

पीड़ितों का कहना है कि उन्हें चार दिन तक थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया। न सिर्फ लात-घूंसों और बेल्ट से मारा गया, बल्कि उल्टा लटकाकर गुप्तांग में मिर्च पाउडर डालने जैसा अत्याचार किया गया। इन युवकों में एक विकलांग युवक था जिसे पहले ही छोड़ दिया गया, लेकिन बाकी चारों के साथ बर्बरता की गई।

अब तक एक युवक लापता है और परिजन उसके साथ हत्या की आशंका जता रहे हैं।

भीम आर्मी और कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध

शनिवार को इस मामले के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ता, पीड़ित परिवारों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर 10 घंटे का धरना देने बैठे। विरोध इतना बढ़ा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीड़ितों से फोन पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक नीरज दीक्षित मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। धरने में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल रहे, जो पूरी रात अंधेरे में भूखे-प्यासे बैठे रहे।

एसपी ऑफिस की बिजली काटी गई, परिसर पर ताला

धरना बढ़ता देख प्रशासन ने एसपी कार्यालय की बिजली काट दी और गेट पर ताला लगवा दिया। बावजूद इसके धरना जारी रहा। इस दौरान करीब 70 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे, कड़कड़ाती रात में डटे रहे।

नौगांव SDOP अमित मेश्राम ने बताया कि पीड़ितों की मेडिकल जांच कराई गई है और सभी को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। वहीं, डीआईजी ललित शाक्यवार ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस पर धमकी देने का आरोप भी

एक पीड़ित के ससुर ने आरोप लगाया कि धरने से लौटते वक्त उन्हें पुलिस ने रोका और टीआई सतीश सिंह द्वारा फोन पर धमकाया गया। कहा गया कि यदि वह धरने का समर्थन करते रहे तो उन्हें थाने में बंद कर दिया जाएगा और उनके घर को सरकारी ज़मीन से हटवा दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhatarpur-police-accused-of-inhuman-atrocities-on-chhatarpur-police-hanging/article-28215

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.