छिंदवाड़ा: युवती को फंसाया प्रेमजाल में, नाम छुपाकर बनाए संबंध – शादी से किया इनकार, केस दर्ज

Chindwada, MP

जिले के देहात थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, संबंध बनाए और फिर असली नाम उजागर कर शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि करीब 7 साल पहले मुल्लाजी पेट्रोल पंप के पास मकान तलाशने के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम "अंकित शर्मा" बताया और संपर्क में रहने के लिए युवती से मोबाइल नंबर ले लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर युवक ने उसे अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया।

आरोप है कि विश्वास दिलाकर युवक ने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने शादी की बात की, तो उसने अपना असली नाम "मिर्जा जावेद" (उम्र 34 वर्ष) बताया और शादी से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, युवती द्वारा विरोध जताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और शारीरिक शोषण जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला न सिर्फ धोखाधड़ी का है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि कैसे फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर कुछ लोग महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छिंदवाड़ा: युवती को फंसाया प्रेमजाल में, नाम छुपाकर बनाए संबंध – शादी से किया इनकार, केस दर्ज

Chindwada, MP

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि करीब 7 साल पहले मुल्लाजी पेट्रोल पंप के पास मकान तलाशने के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम "अंकित शर्मा" बताया और संपर्क में रहने के लिए युवती से मोबाइल नंबर ले लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर युवक ने उसे अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया।

आरोप है कि विश्वास दिलाकर युवक ने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने शादी की बात की, तो उसने अपना असली नाम "मिर्जा जावेद" (उम्र 34 वर्ष) बताया और शादी से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, युवती द्वारा विरोध जताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और शारीरिक शोषण जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला न सिर्फ धोखाधड़ी का है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि कैसे फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर कुछ लोग महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhindwara-woman-implicated-the-name-of-the-name-in-love/article-18214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.