मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जून को कर सकते हैं दंदरौआ धाम का दौरा, प्रशासन तैयारियों में जुटा

Bhind, MP

मेहगांव क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर दंदरौआ धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा 28 जून को प्रस्तावित है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके का दौरा कर मंच निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से हेलीपैड निर्माण की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा और आयोजन व्यवस्थाओं की तैयारी

मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ज़िम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच प्रबंधन और आगंतुकों की सुविधा को लेकर स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जा रही है।

‘हनुमान लोक’ के रूप में होगा धाम का विकास?

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर के बाद अटकलें तेज हैं कि इस दौरान वे जिले को नई सौगातें दे सकते हैं। साथ ही, दंदरौआ धाम को "हनुमान लोक" के रूप में विकसित करने की दिशा में योजना की घोषणा होने की भी संभावना है।

पहले भी थीं अटकलें

यह पहला मौका नहीं है जब सीएम के दंदरौआ धाम आने की चर्चा हुई हो। इससे पहले लहार क्षेत्र के दौरे पर भी उनके मंदिर आने की संभावना जताई गई थी, जो अंततः टल गई थी। मगर इस बार प्रशासन की सक्रियता और तैयारियों को देखते हुए दौरा लगभग तय माना जा रहा है।

कलेक्टर श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री का संभावित आगमन 28 जून को निश्चित किया गया है और तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जून को कर सकते हैं दंदरौआ धाम का दौरा, प्रशासन तैयारियों में जुटा

Bhind, MP

जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके का दौरा कर मंच निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से हेलीपैड निर्माण की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा और आयोजन व्यवस्थाओं की तैयारी

मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ज़िम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच प्रबंधन और आगंतुकों की सुविधा को लेकर स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जा रही है।

‘हनुमान लोक’ के रूप में होगा धाम का विकास?

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर के बाद अटकलें तेज हैं कि इस दौरान वे जिले को नई सौगातें दे सकते हैं। साथ ही, दंदरौआ धाम को "हनुमान लोक" के रूप में विकसित करने की दिशा में योजना की घोषणा होने की भी संभावना है।

पहले भी थीं अटकलें

यह पहला मौका नहीं है जब सीएम के दंदरौआ धाम आने की चर्चा हुई हो। इससे पहले लहार क्षेत्र के दौरे पर भी उनके मंदिर आने की संभावना जताई गई थी, जो अंततः टल गई थी। मगर इस बार प्रशासन की सक्रियता और तैयारियों को देखते हुए दौरा लगभग तय माना जा रहा है।

कलेक्टर श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री का संभावित आगमन 28 जून को निश्चित किया गया है और तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-can-visit-dandroa-dham-on/article-24064

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.