मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटियों संग मनाई दीपावली, कहा — “बेटियां हैं प्रदेश का गौरव”

Bhopal, MP

ईदगाह हिल्स में निर्धन परिवारों की बालिकाओं को भेंट किए उपहार, खुशी के पल साझा किए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व के अवसर पर ईदगाह हिल्स स्थित सामुदायिक भवन में निर्धन परिवारों की बेटियों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने सभी बालिकाओं को त्यौहार की शुभकामनाएं दीं और उपहार प्रदान करते हुए कहा कि “बेटियां प्रदेश का गौरव हैं। उनके जीवन को सुखी, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने में राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।”

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों के लिए आवास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों ने समाज में नई उम्मीदें जगाई हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, और जब यह बेटियों के बीच मनाई जाए तो इसका आनंद कई गुना बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित बालिकाओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में आत्मीय संवाद भी किया।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीते दिन उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई थी और आज भोपाल में बेटियों के साथ यह पर्व साझा किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग के बीच जाकर दीपावली के सच्चे संदेश — समानता और संवेदना को साकार किया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पहारों से किया गया। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष  रविन्द्र यति, पार्षद सरोज, गुंजन चौकसे, नेहा बग्गा, दुर्गेश केसवानी, राकेश कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में बेटियां, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटियों संग मनाई दीपावली, कहा — “बेटियां हैं प्रदेश का गौरव”

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व के अवसर पर ईदगाह हिल्स स्थित सामुदायिक भवन में निर्धन परिवारों की बेटियों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने सभी बालिकाओं को त्यौहार की शुभकामनाएं दीं और उपहार प्रदान करते हुए कहा कि “बेटियां प्रदेश का गौरव हैं। उनके जीवन को सुखी, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने में राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।”

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों के लिए आवास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों ने समाज में नई उम्मीदें जगाई हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, और जब यह बेटियों के बीच मनाई जाए तो इसका आनंद कई गुना बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित बालिकाओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में आत्मीय संवाद भी किया।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीते दिन उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई थी और आज भोपाल में बेटियों के साथ यह पर्व साझा किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग के बीच जाकर दीपावली के सच्चे संदेश — समानता और संवेदना को साकार किया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पहारों से किया गया। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष  रविन्द्र यति, पार्षद सरोज, गुंजन चौकसे, नेहा बग्गा, दुर्गेश केसवानी, राकेश कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में बेटियां, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-celebrated-diwali-with-his-daughters/article-36089

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.