मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए — कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण रखें, नशे के खिलाफ चलाएं अभियान

Jabalpur, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।

 उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें और अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मादक पदार्थों के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को जबलपुर में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, जनसुनवाई और विकास योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मरीजों को हमेशा सरकारी अस्पतालों में ही भर्ती कराया जाए, क्योंकि कई बार निजी अस्पतालों की ओर ड्राइवर जानबूझकर रुख कर लेते हैं। इस पर तत्काल निगरानी की आवश्यकता है।

डॉ. यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को जनसहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को शासन की योजनाओं में जोड़ा जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम जैसे प्रयासों से जनता का विश्वास अर्जित किया जाए। उन्होंने हाईवे किनारे ढाबों पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से जनसुनवाई करें और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले के लिए विधानसभावार विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर योजनाओं का दस्तावेजीकरण किया जाए।

डॉ. यादव ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा से जोड़ना होगा। इसके लिए सामाजिक समरसता, खेलकूद और युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (31 अक्टूबर), मध्यप्रदेश स्थापना दिवस (1 नवम्बर) और भगवान बिरसा मुंडा जयंती (15 नवम्बर) पर विकासोन्मुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधित दवाओं, गौवंश तस्करी और भू-माफियाओं पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उनकी संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई की जाए।

बैठक में एसीएस संजय दुबे, संभागायुक्त धनंजय सिंह, जबलपुर और बालाघाट के आईजी, डीआईजी, सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर संभागायुक्त ने कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुति दी, वहीं आईजी प्रमोद वर्मा ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर जानकारी साझा की।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-gave-strict-instructions-to-the/article-36430

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.