MP : मुख्यमंत्री उज्जैन दौरे पर, भोपाल में गणेश उत्सव का भक्तिमय रंग

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 27 अगस्त को उज्जैन दौरे पर रहेंगे। सीएम का दिन कई कार्यक्रमों से भरा हुआ रहेगा। जानकारी के अनुसार, सीएम सुबह 9:00 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होंगे और सुबह 10:25 बजे इंदौर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उज्जैन में सीएम का पहला कार्यक्रम द्वितीय संस्करण ग्लोबल स्पिरिचुअल टूरिज्म कान्क्लेव में शामिल होना है, जो सुबह 10:40 बजे से आयोजित होगा। दोपहर 12:30 बजे वे अनाज मंडी में मिट्टी के श्री गणेश की मूर्ति वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 1:40 बजे सीएम रिगल टॉकीज पर जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

भोपाल में गणेश उत्सव की धूम
राजधानी भोपाल में भी गणेश उत्सव का माहौल जोरों पर है। विघ्नहर्ता और सुखकर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन से शहर में भक्तिमय रंग छाया हुआ है। घर-घर और पंडालों में उत्सव की धूम मची हुई है। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति भजनों की स्वरलहरियाँ शहर के हर कोने में गूँज रही हैं।

भोपाल में लगभग 3000 से अधिक पंडालों में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएँ विराजमान हैं। भक्तों का उत्साह चरम पर है और घरों से लेकर सजाए गए पंडालों तक हर जगह मंगलमय और श्रद्धाभावपूर्ण वातावरण देखा जा रहा है।

इस अवसर पर शहरवासियों ने विशेष पूजा-अर्चना के साथ ढोल-नगाड़ों, दीप और फूलों से घरों और पंडालों को सजाया है। लोगों का उत्साह और भक्ति का माहौल शहर के हर हिस्से में दिखाई दे रहा है, जो गणेश उत्सव की भव्यता को और बढ़ा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

MP : मुख्यमंत्री उज्जैन दौरे पर, भोपाल में गणेश उत्सव का भक्तिमय रंग

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 27 अगस्त को उज्जैन दौरे पर रहेंगे। सीएम का दिन कई कार्यक्रमों से भरा हुआ रहेगा। जानकारी के अनुसार, सीएम सुबह 9:00 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होंगे और सुबह 10:25 बजे इंदौर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उज्जैन में सीएम का पहला कार्यक्रम द्वितीय संस्करण ग्लोबल स्पिरिचुअल टूरिज्म कान्क्लेव में शामिल होना है, जो सुबह 10:40 बजे से आयोजित होगा। दोपहर 12:30 बजे वे अनाज मंडी में मिट्टी के श्री गणेश की मूर्ति वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 1:40 बजे सीएम रिगल टॉकीज पर जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

भोपाल में गणेश उत्सव की धूम
राजधानी भोपाल में भी गणेश उत्सव का माहौल जोरों पर है। विघ्नहर्ता और सुखकर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन से शहर में भक्तिमय रंग छाया हुआ है। घर-घर और पंडालों में उत्सव की धूम मची हुई है। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति भजनों की स्वरलहरियाँ शहर के हर कोने में गूँज रही हैं।

भोपाल में लगभग 3000 से अधिक पंडालों में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएँ विराजमान हैं। भक्तों का उत्साह चरम पर है और घरों से लेकर सजाए गए पंडालों तक हर जगह मंगलमय और श्रद्धाभावपूर्ण वातावरण देखा जा रहा है।

इस अवसर पर शहरवासियों ने विशेष पूजा-अर्चना के साथ ढोल-नगाड़ों, दीप और फूलों से घरों और पंडालों को सजाया है। लोगों का उत्साह और भक्ति का माहौल शहर के हर हिस्से में दिखाई दे रहा है, जो गणेश उत्सव की भव्यता को और बढ़ा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-on-ujjain-tour-of-ganesh/article-31671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.