- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बीनागंज, सिंचाई परियोजनाओं का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बीनागंज, सिंचाई परियोजनाओं का किया शुभारंभ
Guna, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर बीनागंज पहुंचे, जहां तोडरा रोड स्थित हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदेश के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, गुना भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार और चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची शामिल रहे।
मुख्यमंत्री बीनागंज कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुंभराज बृहद सिंचाई परियोजना समेत कई अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया और जनता को संबोधित करते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
सभा स्थल पर भारी संख्या में लोग सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार करते नजर आए। पूरे कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क था। एक दिन पूर्व कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने चांचौड़ा और बीनागंज का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। विधायक प्रियंका पेंची ने भी क्षेत्रीय अधिकारियों और समाजजनों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए