मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देखी छावा मूवी

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम को मंत्रियों और विधायकों के साथ छावा मूवी देखने पहुंचे। भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के बाद सीएम ने कहा कि ऐसी फिल्में राष्ट्र प्रेम का संदेश देती हैं।

बता दें कि सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी विधायकों को छावा फिल्म देखने का न्योता दिया था। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री भी किया गया है।

सीएम बोले- ऐसा बेटा भगवान सबको दे सीएम डॉ. यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र के इतिहास पर बनी फिल्म देखने मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ आया हूं। ऐसा पुत्र भगवान सबको दे। सीएम ने कहा कि उन्होंने अत्यधिक यातनाएं झेली, लेकिन राष्ट्र प्रेम के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। इस फिल्म से हमें सीख लेनी चाहिए। आज देश और धर्म के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में छावा मूवी देखने पहुंचे मुख्यमंत्री।

ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी सरकार सीएम ने कहा कि यह राष्ट्र प्रेम का संदेश देने वाली प्रेरक फिल्म है। मध्यप्रदेश सरकार ऐसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी। राज्य सरकार भारत के वीर शासकों और देशभक्तों के संघर्ष की गाथा को प्रस्तुत करने वाले सिनेमा को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करेगी।

'संभाजी महाराज के बलिदान को सिनेमा ने किया जीवंत' सीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जितने साहसी और वीर थे। वैसे ही उनके सुपुत्र छत्रपति संभाजी महाराज भी थे, जिन्होंने राष्ट्र प्रेम का उदाहरण दिया। वे ऐसे शासक थे। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। 17वीं सदी में शासक रहे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन अर्थात 300 वर्ष से अधिक पुराने दौर के शासक के संघर्ष को सिनेमा के परदे पर जीवंत किया गया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकार इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित एक काव्य रचना भी पढ़कर सुनाई।

संभाजी महाराज की वीरता पर पढ़ी काव्य रचना मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भी काफी उथल-पुथल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। निश्चित ही ऐसी फिल्म जनप्रतिनिधियों के साथ देखना मेरे लिए एक सुखद संयोग है। उन्होंने संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित एक काव्य रचना भी पढ़कर सुनाई।

सरकार ने पिछले महीने किया था टैक्स फ्री पिछले महीने सीएम यादव ने प्रदेश में छावा मूवी को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर उनके पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देखी छावा मूवी

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम को मंत्रियों और विधायकों के साथ छावा मूवी देखने पहुंचे। भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के बाद सीएम ने कहा कि ऐसी फिल्में राष्ट्र प्रेम का संदेश देती हैं।

बता दें कि सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी विधायकों को छावा फिल्म देखने का न्योता दिया था। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री भी किया गया है।

सीएम बोले- ऐसा बेटा भगवान सबको दे सीएम डॉ. यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र के इतिहास पर बनी फिल्म देखने मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ आया हूं। ऐसा पुत्र भगवान सबको दे। सीएम ने कहा कि उन्होंने अत्यधिक यातनाएं झेली, लेकिन राष्ट्र प्रेम के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। इस फिल्म से हमें सीख लेनी चाहिए। आज देश और धर्म के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में छावा मूवी देखने पहुंचे मुख्यमंत्री।
भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में छावा मूवी देखने पहुंचे मुख्यमंत्री।

ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी सरकार सीएम ने कहा कि यह राष्ट्र प्रेम का संदेश देने वाली प्रेरक फिल्म है। मध्यप्रदेश सरकार ऐसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी। राज्य सरकार भारत के वीर शासकों और देशभक्तों के संघर्ष की गाथा को प्रस्तुत करने वाले सिनेमा को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करेगी।

'संभाजी महाराज के बलिदान को सिनेमा ने किया जीवंत' सीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जितने साहसी और वीर थे। वैसे ही उनके सुपुत्र छत्रपति संभाजी महाराज भी थे, जिन्होंने राष्ट्र प्रेम का उदाहरण दिया। वे ऐसे शासक थे। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। 17वीं सदी में शासक रहे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन अर्थात 300 वर्ष से अधिक पुराने दौर के शासक के संघर्ष को सिनेमा के परदे पर जीवंत किया गया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकार इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित एक काव्य रचना भी पढ़कर सुनाई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित एक काव्य रचना भी पढ़कर सुनाई।

संभाजी महाराज की वीरता पर पढ़ी काव्य रचना मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भी काफी उथल-पुथल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। निश्चित ही ऐसी फिल्म जनप्रतिनिधियों के साथ देखना मेरे लिए एक सुखद संयोग है। उन्होंने संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित एक काव्य रचना भी पढ़कर सुनाई।

सरकार ने पिछले महीने किया था टैक्स फ्री पिछले महीने सीएम यादव ने प्रदेश में छावा मूवी को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर उनके पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-saw-chhawa-movie-with-cabinet/article-14372

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.