दावोस में पर्यटन निवेश पर मध्यप्रदेश का रोडमैप पेश करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल (म.प्र.)

On

विरासत, विकास और निवेश अवसरों के संगम के रूप में वैश्विक मंच पर उभरेगा मध्यप्रदेश

भोपाल। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जनवरी को दावोस में पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर केंद्रित एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। इस सत्र में मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता, निवेश अवसरों और सतत विकास मॉडल को वैश्विक निवेशकों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और निवेश मानचित्र पर एक मजबूत गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “विकास भी, विरासत भी” के विजन से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश ने पर्यटन को आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रभावी माध्यम बनाया है। इसी रणनीति का परिणाम है कि हाल के वर्षों में प्रदेश में 13.30 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

आध्यात्मिक पर्यटन मध्यप्रदेश की प्रमुख पहचान के रूप में उभरा है। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब तक 6.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा खजुराहो, सांची, ओरछा, महेश्वर, अमरकंटक और चित्रकूट जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। ये स्थल निवेशकों के लिए विरासत संरक्षण आधारित पर्यटन परियोजनाओं के नए अवसर भी प्रस्तुत करते हैं।

राज्य सरकार ने पर्यटन नीति-2025 और फिल्म पर्यटन नीति-2025 लागू कर निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इन नीतियों के तहत निजी निवेशकों को प्रोत्साहन, प्रक्रियाओं में सरलता और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। फिल्म पर्यटन नीति के कारण मध्यप्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के लिए एक अनुकूल गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।

ग्रामीण पर्यटन को सशक्त करने के लिए प्रदेश के 81 गांवों में 370 से अधिक होमस्टे विकसित किए जा चुके हैं, जिन्हें 1000 तक विस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं और स्थानीय समुदाय पर्यटन गतिविधियों से सीधे जुड़ रहे हैं।

पर्यटन अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए पीएम पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई संपर्क से जोड़ा गया है। वहीं, पीएम पर्यटन हेली सेवा से दुर्गम और प्रमुख पर्यटन स्थलों तक तेज़ और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

“बेस्ट टूरिज्म स्टेट ऑफ द ईयर” सहित 18 राष्ट्रीय पुरस्कार, यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में चार धरोहर स्थलों का शामिल होना और देश की 69 यूनेस्को धरोहरों में से 15 का मध्यप्रदेश में स्थित होना राज्य की पर्यटन क्षमता को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री का संबोधन इसी उपलब्धि और संभावनाओं को निवेश में बदलने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-will-present-the-roadmap-of/article-43782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.