- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रायसेन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का दौरा: करोड़ों की सौगात और बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि
रायसेन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का दौरा: करोड़ों की सौगात और बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि
Bhopal, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रायसेन जिले के तामोट क्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां वह करोड़ों रुपये की विकासपरक सौगातों के साथ उद्योगिक विस्तार को गति देंगे। मुख्यमंत्री आज तामोट औद्योगिक क्षेत्र में 14 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे, जिससे 566 करोड़ का निवेश और 1781 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री 300 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली 6 इकाइयों का भूमिपूजन और 116 करोड़ के निवेश वाली अन्य 6 इकाइयों का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में आशय पत्रों का वितरण भी किया जाएगा।
राहत वितरण: बाढ़-प्रभावितों को डिजिटल माध्यम से मदद
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़ेंगे और अतिवृष्टि एवं बाढ़ से पीड़ित परिवारों को एक क्लिक में राहत राशि वितरित करेंगे। जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति जैसी त्रासदियों से प्रभावित परिवारों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।
सामाजिक सरोकार से भी जुड़ाव
सीएम डॉ. मोहन यादव तामोट में संचालित औद्योगिक इकाइयों का दौरा करेंगे और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
इधर RSS प्रमुख का इंदौर दौरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 9 अगस्त की शाम इंदौर पहुंचेंगे। उनका यह दो दिवसीय दौरा 10 अगस्त तक चलेगा।
इस दौरान वे मालवा प्रांत की सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे तथा श्री गुरुजी सेवा न्यास के माधव-सृष्टि आरोग्य केंद्र और कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ भी करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए