- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव: शहीद पुलिस जवानों की वीरता और सेवा भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव: शहीद पुलिस जवानों की वीरता और सेवा भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी
Bhopal, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा देश और प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए 10 पुलिस जवानों की शहादत आज भी हमारे मन में गहराई से अंकित है।
मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस के समर्पित प्रयासों के कारण प्रदेश में नक्सलवाद, माफिया और साइबर अपराध पर नियंत्रण है। “सेफ क्लिक-सुरक्षित जीवन” और “नशे से दूरी है जरूरी” जैसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ा रहे हैं।
डॉ. यादव ने पुलिस के डिजिटल आधुनिकीकरण, कौशल विकास और नए आपराधिक कानूनों में शत-प्रतिशत सफलता की सराहना की। उन्होंने इंदौर में पुलिस जवान के त्वरित कार्रवाई की मिसाल देते हुए कहा कि पुलिस हमेशा जनता की पहली सुरक्षा कवच है।
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदान से सभी पुलिस जवानों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1959 से अब तक मध्यप्रदेश में 1,009 पुलिस जवान कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए हैं और राज्य सरकार उनके परिवारों के कल्याण के प्रति पूर्ण संवेदनशील है।
पुलिस स्मृति दिवस परेड में जिला बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, अश्वरोही दल, श्वान दल और अन्य टुकड़ियाँ शामिल हुईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी परेड कमांडर और पाल-बेयरर पार्टी से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में भोपाल महापौर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और शहीदों के परिजन उपस्थित थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए