मध्यप्रदेश के कई शहरों में शराबबंदी की डेट फिक्स, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

Ujjain, MP

उज्जैन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ढेरों धार्मिक शहरों में शराब बिक्री पर बैन लगाने का इरादा जाहिर किया. उन्होंने संकेत दिया की इसका ऐलान जल्द सरकार करेगी.

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अचानक उज्जैन दौरे पर पहुंचे. ये दौरा पहले से तय नहीं था. उज्जैन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सिंधी कॉलोनी स्थित वीर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा "मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरों में बहुत जल्द शराबबंदी लागू करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. क्योंकि इन शहरों की जनता भी चाहती है कि यहां शराबबंदी लागू हो. इससे इन शहरों की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी. साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इससे खुशी मिलेगी."

विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के सिंधी कॉलोनी में स्थित वीर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, "मैं हर वर्ष यहां आकर हेमू कालाणी को नमन करता हूं." इसके बाद मुख्यमंत्री ने जैन संत का आशीर्वाद लिया और शहर के एक निजी होटल में आयोजित विवाह समारोह में भी भाग लेने पहुंचे.

सीएम के दौरे से कुछ देर पहले पहुंचा मैसेज

मंगलवार सुबह बगैर किसी सूचना के उज्जैन आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के दफ्तर से कुछ देर पहले ही जिला प्रशासन को सूचित किया गया. तुरंत पुलिस व जिला प्रशासन ने सारे आवश्यक इंतजाम किए. मुख्यमंत्री के आगमन की खबर पाते ही बीजेपी नेता हेलीपैड पर पहुंच गए. हेलीपैड पर संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. प्रभारी कलेक्टर महेंद्र कवचे, जिला पंचायत सीईओ जयंती सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

मध्य प्रदेश में कौन कौन से शहर हैं धार्मिक

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक शहर उज्जैन है. हांलाकि इसके अलावा ओंकारेश्वर, मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, ओरछा, महेश्वर, खजुराहो, सांची, अमरकंटक इस लिस्ट में शामिल हैं. ये शहर धर्म के लिहाज से काफी अहम माने जाते हैं. मगर फिलहाल ये कह पाना मुश्किल है इन सारे शहरों में शराबबंदी लागू होगी या सिलेक्टेड में. जल्द मोहन यादव सरकार इसे साफ कर देगी.

किन मुख्यमंत्रियों ने मध्य प्रदेश में पवित्र और धार्मिक शहर घोषित किए?

सबसे पहले उमा भारती ने मध्य प्रदेश में कुछ शहरों को धार्मिक शहर घोषित किया. इसमें उज्जैन, अमरकंटक और महेश्वर शामिल था. उन्होने तो महेश्वर में कैबिनेट बैठक की थी. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी कई शहरों को धार्मिक शहरों की लिस्ट में डालने का ऐलान किया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश के कई शहरों में शराबबंदी की डेट फिक्स, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

Ujjain, MP

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अचानक उज्जैन दौरे पर पहुंचे. ये दौरा पहले से तय नहीं था. उज्जैन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सिंधी कॉलोनी स्थित वीर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा "मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरों में बहुत जल्द शराबबंदी लागू करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. क्योंकि इन शहरों की जनता भी चाहती है कि यहां शराबबंदी लागू हो. इससे इन शहरों की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी. साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इससे खुशी मिलेगी."

विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के सिंधी कॉलोनी में स्थित वीर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, "मैं हर वर्ष यहां आकर हेमू कालाणी को नमन करता हूं." इसके बाद मुख्यमंत्री ने जैन संत का आशीर्वाद लिया और शहर के एक निजी होटल में आयोजित विवाह समारोह में भी भाग लेने पहुंचे.

सीएम के दौरे से कुछ देर पहले पहुंचा मैसेज

मंगलवार सुबह बगैर किसी सूचना के उज्जैन आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के दफ्तर से कुछ देर पहले ही जिला प्रशासन को सूचित किया गया. तुरंत पुलिस व जिला प्रशासन ने सारे आवश्यक इंतजाम किए. मुख्यमंत्री के आगमन की खबर पाते ही बीजेपी नेता हेलीपैड पर पहुंच गए. हेलीपैड पर संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. प्रभारी कलेक्टर महेंद्र कवचे, जिला पंचायत सीईओ जयंती सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

मध्य प्रदेश में कौन कौन से शहर हैं धार्मिक

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक शहर उज्जैन है. हांलाकि इसके अलावा ओंकारेश्वर, मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, ओरछा, महेश्वर, खजुराहो, सांची, अमरकंटक इस लिस्ट में शामिल हैं. ये शहर धर्म के लिहाज से काफी अहम माने जाते हैं. मगर फिलहाल ये कह पाना मुश्किल है इन सारे शहरों में शराबबंदी लागू होगी या सिलेक्टेड में. जल्द मोहन यादव सरकार इसे साफ कर देगी.

किन मुख्यमंत्रियों ने मध्य प्रदेश में पवित्र और धार्मिक शहर घोषित किए?

सबसे पहले उमा भारती ने मध्य प्रदेश में कुछ शहरों को धार्मिक शहर घोषित किया. इसमें उज्जैन, अमरकंटक और महेश्वर शामिल था. उन्होने तो महेश्वर में कैबिनेट बैठक की थी. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी कई शहरों को धार्मिक शहरों की लिस्ट में डालने का ऐलान किया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-hints-at-fixing-the-date-of-liquor-ban/article-8192

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.