मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मथुरा में सपरिवार किया मां यमुना का पूजन और दीप दान

JAGRAN DESK

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदान करने वाले नगर हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पावन नगरी मथुरा में मां यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना जी के तट पर सपत्नीक दीप दान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदान करने वाले नगर हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली और हमारे आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरु शरणानंद जी के आश्रम में आने का मुझे सौभाग्य मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण अद्भुत, चमत्कारी होकर प्रत्येक सनातनी के लिए पूजनीय और वंदनीय हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के साथ सनातन संस्कृति में हर युग में, हर काल और परिस्थिति सनातनी धर्मावलंबियों का विश्वास अटूट रहा है। आज भी इनकी शिक्षाएं समीचीन हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पाठ्यक्रमों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पौष माह में देव दर्शन का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के पावन पर्व के पहले कुंभ स्नान भी होना है। ऐसे पवित्र माह और बारह साल में आने वाले अदभुत अवसर पर मथुरा आकर भगवान का वंदन और गुरु का आशीर्वाद परिवार के लिए निश्चय ही मंगलकारी होगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरु शरणानंद जी के आश्रम में अनेक श्रद्धालुओं से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री  ने मथुरा के अन्य मंदिरों में भी दर्शन लाभ लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मथुरा में सपरिवार किया मां यमुना का पूजन और दीप दान

JAGRAN DESK

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पावन नगरी मथुरा में मां यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना जी के तट पर सपत्नीक दीप दान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदान करने वाले नगर हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली और हमारे आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरु शरणानंद जी के आश्रम में आने का मुझे सौभाग्य मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण अद्भुत, चमत्कारी होकर प्रत्येक सनातनी के लिए पूजनीय और वंदनीय हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के साथ सनातन संस्कृति में हर युग में, हर काल और परिस्थिति सनातनी धर्मावलंबियों का विश्वास अटूट रहा है। आज भी इनकी शिक्षाएं समीचीन हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पाठ्यक्रमों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पौष माह में देव दर्शन का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के पावन पर्व के पहले कुंभ स्नान भी होना है। ऐसे पवित्र माह और बारह साल में आने वाले अदभुत अवसर पर मथुरा आकर भगवान का वंदन और गुरु का आशीर्वाद परिवार के लिए निश्चय ही मंगलकारी होगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरु शरणानंद जी के आश्रम में अनेक श्रद्धालुओं से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री  ने मथुरा के अन्य मंदिरों में भी दर्शन लाभ लिया।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadav-along-with-his-family-worshiped-mother/article-7300

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.