उज्जैन रथ यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, भगवान जगन्नाथ की आरती कर लगाए हरे कृष्णा के जयकारे

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। रतलाम से हवाई मार्ग से सीधे उज्जैन आगमन के बाद मुख्यमंत्री ने खाती समाज द्वारा आयोजित पारंपरिक रथ यात्रा में हिस्सा लिया और विधिवत पूजन-अर्चन कर यात्रा का शुभारंभ किया।

इसके बाद डॉ. यादव कालिदास अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली जा रही जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लिया। मंच से मुख्यमंत्री ने ‘हरे कृष्णा’ और ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस्कॉन मंदिर से जुड़ी पुरानी स्मृतियां की साझा

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2004 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने इस्कॉन मंदिर के लिए ज़मीन आवंटित कराई थी। इसी के चलते उज्जैन में इस्कॉन का इंटरनेशनल सेंटर बन सका, जो आज देश के तीन प्रमुख इस्कॉन सेंटर्स में गिना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि इस पवित्र कार्य का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने बताया कि वे रथ यात्रा की शुरुआत से ही हर वर्ष इसमें सहभागी बनते रहे हैं और यह सेवा उनके लिए परम सौभाग्य की बात है।

रथ यात्रा का आध्यात्मिक उल्लास

पूरे शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। भजन, कीर्तन और धर्म ध्वनियों के साथ रथ यात्रा का वातावरण बेहद भक्तिमय हो गया था। कालिदास अकादमी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने भीड़ में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन रथ यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, भगवान जगन्नाथ की आरती कर लगाए हरे कृष्णा के जयकारे

Ujjain, MP

इसके बाद डॉ. यादव कालिदास अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली जा रही जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लिया। मंच से मुख्यमंत्री ने ‘हरे कृष्णा’ और ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस्कॉन मंदिर से जुड़ी पुरानी स्मृतियां की साझा

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2004 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने इस्कॉन मंदिर के लिए ज़मीन आवंटित कराई थी। इसी के चलते उज्जैन में इस्कॉन का इंटरनेशनल सेंटर बन सका, जो आज देश के तीन प्रमुख इस्कॉन सेंटर्स में गिना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि इस पवित्र कार्य का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने बताया कि वे रथ यात्रा की शुरुआत से ही हर वर्ष इसमें सहभागी बनते रहे हैं और यह सेवा उनके लिए परम सौभाग्य की बात है।

रथ यात्रा का आध्यात्मिक उल्लास

पूरे शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। भजन, कीर्तन और धर्म ध्वनियों के साथ रथ यात्रा का वातावरण बेहद भक्तिमय हो गया था। कालिदास अकादमी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने भीड़ में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadav-arrived-in-ujjain-rath-yatra-and/article-25760

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.