छुट्टी मनाने मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे पचमढ़ी, परिवार के साथ की जंगल सफारी

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव साल के आखिरी दिन नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पहुंचे. नाव में बैठकर तवा नदी का बैकवाटर पार किया.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साल के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व स्थित मढ़ई पहुंचे. सीएम का यह निजी दौरा है. देर शाम करीब 4 बजे डॉक्टर मोहन यादव हवाई जहाज से कामतीरंगपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे. जहां कलेक्टर और कमिश्नर ने उनका स्वागत किया. हैलीपेड से वह कार के जरिए पर्यटन क्षेत्र मढ़ई पहुंचे. जहां से नाव से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पहुंचे और परिवार के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया.

सीएम परिवार के साथ छुट्टी मनाने पहुंचे पंचमढ़ी

साल 2024 के आखिरी दिन प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अपने काम से छुट्टी लेकर मढ़ई पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी और 3 अन्य मेहमान उनके साथ थे. यहां सीएम नाव में बैठकर तवा नदी का बैकवाटर पार कर दूसरी तरफ पहुंचे. जहां से वे जिप्सी में सवार होकर जंगल सफारी के लिए निकले. जंगल सफारी के बाद उन्होंने कुछ देर विश्राम किया. यहां से मुख्यमंत्री पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.

नीलांबर होटल में रुकेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

बता दें कि 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव सीएम बनने के बाद पहली बार पचमढ़ी पहुंचे थे. जहां उन्होंने पिंक होटल अमलतास का उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने पचमढ़ी को स्विजरलैंड जैसा बताया था. वहीं 31 दिसंबर यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने परिवार के साथ साल 2024 की विदाई करने के लिए निजी दौरे के साथ नर्मदापुरम के मढ़ई पहुंचे. जंगल सफारी के बाद उन्होंने परिवार के साथ पचमढ़ी रवाना हुए. पचमढ़ी में सीएम के रात्रि विश्राम की व्यवस्था मुख्यमंत्री निवास रविशंकर भवन और एमपीटी की नीलांबर होटल में की गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छुट्टी मनाने मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे पचमढ़ी, परिवार के साथ की जंगल सफारी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साल के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व स्थित मढ़ई पहुंचे. सीएम का यह निजी दौरा है. देर शाम करीब 4 बजे डॉक्टर मोहन यादव हवाई जहाज से कामतीरंगपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे. जहां कलेक्टर और कमिश्नर ने उनका स्वागत किया. हैलीपेड से वह कार के जरिए पर्यटन क्षेत्र मढ़ई पहुंचे. जहां से नाव से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पहुंचे और परिवार के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया.

सीएम परिवार के साथ छुट्टी मनाने पहुंचे पंचमढ़ी

साल 2024 के आखिरी दिन प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अपने काम से छुट्टी लेकर मढ़ई पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी और 3 अन्य मेहमान उनके साथ थे. यहां सीएम नाव में बैठकर तवा नदी का बैकवाटर पार कर दूसरी तरफ पहुंचे. जहां से वे जिप्सी में सवार होकर जंगल सफारी के लिए निकले. जंगल सफारी के बाद उन्होंने कुछ देर विश्राम किया. यहां से मुख्यमंत्री पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.

नीलांबर होटल में रुकेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

बता दें कि 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव सीएम बनने के बाद पहली बार पचमढ़ी पहुंचे थे. जहां उन्होंने पिंक होटल अमलतास का उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने पचमढ़ी को स्विजरलैंड जैसा बताया था. वहीं 31 दिसंबर यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने परिवार के साथ साल 2024 की विदाई करने के लिए निजी दौरे के साथ नर्मदापुरम के मढ़ई पहुंचे. जंगल सफारी के बाद उन्होंने परिवार के साथ पचमढ़ी रवाना हुए. पचमढ़ी में सीएम के रात्रि विश्राम की व्यवस्था मुख्यमंत्री निवास रविशंकर भवन और एमपीटी की नीलांबर होटल में की गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadav-arrives-for-holiday-goes-on-jungle/article-6732

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.