- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर को दी 113 करोड़ की सौगात, श्यामपुर में खुलेगा नया कॉलेज
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर को दी 113 करोड़ की सौगात, श्यामपुर में खुलेगा नया कॉलेज
Bhopal, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर में विकास की सौगातें बांटीं। उन्होंने 113 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। शिवराज सिंह ने कहा कि अब वह देश की सेवा के लिए तत्पर हैं और अपने संसदीय क्षेत्र को एक आदर्श मॉडल बनाएंगे।
सीएम मोहन यादव ने श्यामपुर में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोलने की घोषणा की और कहा कि राज्य की कोई भी जनहितकारी योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार धीरे-धीरे लाड़ली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देने की ओर बढ़ रही है। साथ ही सीहोर नगर पालिका को ₹50 करोड़ की विशेष सौगात दी गई है।
शिवराज बोले- 'मोहन जी कर रहे मुझसे भी बेहतर काम'
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “मोहन जी मुझसे कई गुना बेहतर काम कर रहे हैं। हमारे कॉन्सेप्ट क्लियर हैं और हम मोहन जी के नेतृत्व में खड़े हैं।” शिवराज ने पदयात्रा से जुड़ी अफवाहों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि “यह यात्रा पार्टी के निर्देश पर 'विकसित भारत' के संकल्प की दिशा में है।”
जनता ही असली शक्ति, अकेला कलेक्टर विकास नहीं कर सकता - शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि बिना जनता के भागीदारी के कोई भी विकास संभव नहीं। उन्होंने कहा, “अकेला कलेक्टर विकास नहीं कर सकता, देश का विकास गांवों के विकास से ही जुड़ा है।” उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 7.85 लाख प्रधानमंत्री आवासों की मंजूरी दी है और मनरेगा के लिए ₹6263 करोड़ का लेबर बजट तय किया गया है।
मोहन यादव बोले- ‘हाय रे मोदी’ कहने लगा पाकिस्तान, हम घर में घुसकर मारते हैं
मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा नीति को लेकर कहा, “पाकिस्तान आज 'हाय रे मोदी' कह रहा है, क्योंकि भारत अब किसी भी आंख दिखाने वाले को घर में घुसकर जवाब देता है।” उन्होंने देश की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की रणनीतियों की तारीफ करते हुए देशवासियों को आश्वस्त किया कि भारत अब किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह सक्षम है।
श्यामपुर को मिलेगा गीता भवन और नया कॉलेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में घोषणा की कि श्यामपुर में एक नया कॉलेज और गीता भवन बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने तत्काल मांगों की सूची को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि “जो मांगें मेरे पास आई हैं, वो सभी पूरी की जाएंगी।”
प्रदेश में कोई योजना बंद नहीं होगी, लाड़ली बहनों को मिलेगा ₹3000 - CM मोहन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाएं निरंतर जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि “बहनों के सुहाग पर हाथ डालने वालों का अंजाम मोदी जी ने दिखा दिया है।” लाड़ली बहना योजना को और मजबूत करते हुए उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे ₹3000 प्रतिमाह की राशि बहनों तक पहुंचाई जाएगी।
सीहोर को मिलेगा पर्याप्त पानी, ₹50 करोड़ की विशेष राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने सीहोर को 50 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सीहोर के हर कोने में जहां भी पानी की ज़रूरत है, वहां जल उपलब्ध कराया जाएगा। यह निर्णय शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए