मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे दो चीतों को आज़ाद .... भोपाल में कांग्रेस की अहम बैठक आज

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के गांधी सागर अभ्यारण्य में एक बार फिर जंगल की शान चीते दहाड़ेंगे। कूनो नेशनल पार्क के बाद अब गांधी सागर को देश का दूसरा ऐसा स्थल बनाया जा रहा है, जहां चीते प्राकृतिक वातावरण में विचरण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यहां दो भारत में जन्मे चीतों को जंगल में मुक्त करेंगे, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार की एक अहम पहल मानी जा रही है।

यह परियोजना गांधी सागर को न सिर्फ जैव विविधता के लिहाज़ से समृद्ध बनाएगी, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह क्षेत्र अब और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा। मंदसौर और नीमच जिलों में फैले इस अभ्यारण्य को चीतों के नए घर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास – दोनों में संतुलन लाएगा।

शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी सीएम का दौरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच जिले के जावद में ‘सीएम राइज़ स्कूल’ भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे दो नए औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री गांधी सागर अभ्यारण्य पहुंचकर चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे।

भोपाल में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक राजधानी भोपाल में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।

इसके अलावा शाम को इंदौर में भी कांग्रेस नेताओं की एक अलग बैठक प्रस्तावित है, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी। पिछले दो महीनों में हरीश चौधरी और जीतू पटवारी ने प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायज़ा लिया है। यह बैठक पार्टी की सांगठनिक मज़बूती की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे दो चीतों को आज़ाद .... भोपाल में कांग्रेस की अहम बैठक आज

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यहां दो भारत में जन्मे चीतों को जंगल में मुक्त करेंगे, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार की एक अहम पहल मानी जा रही है।

यह परियोजना गांधी सागर को न सिर्फ जैव विविधता के लिहाज़ से समृद्ध बनाएगी, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह क्षेत्र अब और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा। मंदसौर और नीमच जिलों में फैले इस अभ्यारण्य को चीतों के नए घर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास – दोनों में संतुलन लाएगा।

शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी सीएम का दौरा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच जिले के जावद में ‘सीएम राइज़ स्कूल’ भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे दो नए औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री गांधी सागर अभ्यारण्य पहुंचकर चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे।

भोपाल में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक राजधानी भोपाल में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।

इसके अलावा शाम को इंदौर में भी कांग्रेस नेताओं की एक अलग बैठक प्रस्तावित है, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी। पिछले दो महीनों में हरीश चौधरी और जीतू पटवारी ने प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायज़ा लिया है। यह बैठक पार्टी की सांगठनिक मज़बूती की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadav-will-roar-the-cheetahs-again-in/article-18090

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.