मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव पंचतत्व में विलीन, रीवा में हुआ अंतिम संस्कार

Rewa, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर और शिक्षाविद् ब्रह्मानंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। बुधवार को रीवा में पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे ने दी। अंतिम विदाई के मौके पर परिजनों के साथ-साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, बीजेपी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय दुबई और स्पेन की आधिकारिक विदेश यात्रा पर हैं। उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी विदेश में मौजूद हैं। निधन की सूचना मिलने के बावजूद कार्यक्रम और दूरी के कारण मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले निधन

27 जून की रात ब्रह्मानंद यादव की तबीयत बिगड़ी थी। सांस और पेट से जुड़ी तकलीफ के चलते उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था, लेकिन मंगलवार शाम उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

संघ विचारधारा से जुड़े रहे, आंदोलनों में लिया था हिस्सा

ब्रह्मानंद यादव का जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे युवावस्था से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भाग लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने नाम बदलकर 'ब्रह्मानंद' रख लिया था। आंदोलन के कारण उनके परिवार की जमीनें तक जब्त कर ली गई थीं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी निभाई अहम भूमिका

ब्रह्मानंद यादव ने मुंबई से शिक्षा प्राप्त करने के बाद रीवा में शासकीय शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया और वर्ष 1987 में प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए।

परिवार में शोक की लहर, बेटे-बेटियां समाजसेवा से जुड़े

वे अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर में रहते थे। उनके बड़े बेटे रामानंद यादव एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं जबकि दूसरे बेटे सदानंद यादव विद्या भारती में कार्यरत हैं। बेटी सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में मोहन यादव से हुई थी। पूरा परिवार संघ और शिक्षा से जुड़ा रहा है।

विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव, मोहन यादव और सीमा की हुई थी पहली मुलाकात

सीमा यादव ने 1989 में भूगोल विषय से एमए किया था। वे भी संघ और विद्यार्थी परिषद की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं। 1984 में परिषद के एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मोहन यादव से हुई थी, जो उस समय संगठन में राष्ट्रीय मंत्री थे। यहीं से दोनों का परिचय विवाह में बदला।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव पंचतत्व में विलीन, रीवा में हुआ अंतिम संस्कार

Rewa, MP

 मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय दुबई और स्पेन की आधिकारिक विदेश यात्रा पर हैं। उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी विदेश में मौजूद हैं। निधन की सूचना मिलने के बावजूद कार्यक्रम और दूरी के कारण मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले निधन

27 जून की रात ब्रह्मानंद यादव की तबीयत बिगड़ी थी। सांस और पेट से जुड़ी तकलीफ के चलते उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था, लेकिन मंगलवार शाम उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

संघ विचारधारा से जुड़े रहे, आंदोलनों में लिया था हिस्सा

ब्रह्मानंद यादव का जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे युवावस्था से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भाग लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने नाम बदलकर 'ब्रह्मानंद' रख लिया था। आंदोलन के कारण उनके परिवार की जमीनें तक जब्त कर ली गई थीं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी निभाई अहम भूमिका

ब्रह्मानंद यादव ने मुंबई से शिक्षा प्राप्त करने के बाद रीवा में शासकीय शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया और वर्ष 1987 में प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए।

परिवार में शोक की लहर, बेटे-बेटियां समाजसेवा से जुड़े

वे अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर में रहते थे। उनके बड़े बेटे रामानंद यादव एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं जबकि दूसरे बेटे सदानंद यादव विद्या भारती में कार्यरत हैं। बेटी सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में मोहन यादव से हुई थी। पूरा परिवार संघ और शिक्षा से जुड़ा रहा है।

विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव, मोहन यादव और सीमा की हुई थी पहली मुलाकात

सीमा यादव ने 1989 में भूगोल विषय से एमए किया था। वे भी संघ और विद्यार्थी परिषद की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं। 1984 में परिषद के एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मोहन यादव से हुई थी, जो उस समय संगठन में राष्ट्रीय मंत्री थे। यहीं से दोनों का परिचय विवाह में बदला।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadavs-father-in-law-brahmanand-yadav-funeral/article-27866

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.