- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री का ऐलान: उद्योगों में काम करने वाले युवाओं को मिलेंगे ₹5000, लाड़ली बहनों को भाई दूज से
मुख्यमंत्री का ऐलान: उद्योगों में काम करने वाले युवाओं को मिलेंगे ₹5000, लाड़ली बहनों को भाई दूज से ₹1500
Bhopal, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए प्रदेश में औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के उद्योगों में कार्यरत युवाओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार के साथ आर्थिक सहयोग भी मिल सके।
डॉ. यादव ने यह घोषणा भोपाल के अचारपुरा में छह नई औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा को रोजगार मिले और पलायन की आवश्यकता न हो।
लाड़ली बहनों के लिए विशेष सौगात
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भी अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि भाई दूज से हर बहन को ₹1500 दिए जाएंगे, जो दीपावली और भाई दूज के मौके पर सरकार की ओर से एक उपहार स्वरूप होगा। वहीं, जो बहनें उद्योगों में काम करेंगी, उन्हें ₹6000 तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। घर पर रहकर काम करने वाली बहनों को पहले से ही ₹3000 की सहायता मिल रही है।
'कारखाने मेहनत के मंदिर हैं'
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे उद्योग कारखाने मेहनत के मंदिर हैं, जो लोगों की परेशानियां दूर करते हैं।” उन्होंने मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए बताया कि राज्य के अचारपुरा में बनने वाली जैकेट्स अमेरिका समेत कई देशों में निर्यात की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है और सरकार सभी इच्छुक निवेशकों और युवाओं के लिए दरवाजे खोल चुकी है।
अगले महीने आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
सीएम यादव ने जानकारी दी कि 10 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भोपाल आएंगे, जहां वे रेल कोच निर्माण फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगे। इस फैक्ट्री में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों के अत्याधुनिक कोच तैयार किए जाएंगे।
राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए भारत और विदेशों में लगातार रोड शो कर रही है। जापान, जर्मनी, यूके और दुबई जैसे देशों से निवेश लाकर सरकार ने उद्योगों को गति दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए