ग्वालियर में चिकनगुनिया का प्रकोप, दो इलाके बने हॉटस्पॉट, 48 घंटे में मिले 70 मरीज

Gwaliar, MP

ग्वालियर में चिकनगुनिया के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. बीते दो दिनों में 70 रोगी मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

सर्दी के मौसम की शुरुआत के बावजूद ग्वालियर में चिकनगुनिया के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. बीते 2 दिन में ही 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. ग्वालियर की पुष्कर कॉलोनी और दीनदयाल नगर चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट बन गया है. लगभग पिछले 3 महीने में यहां चिकनगुनिया के 308 मरीज सामने आए हैं. रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती देख स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है. हॉटस्पॉट बने इलाकों में अब स्वास्थ्य शिविर लगाकर सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है.

अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या

बीते 27 नवंबर को पुष्कर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी की चिकनगुनिया से मौत हो गई थी. उसके बाद से हर रोज चिकनगुनिया के कई मरीज सामने आ रहे हैं. अचानक रोगियों की संख्या में वृद्धि देख स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है. नगरों में लार्वा के नष्टीकरण और फॉगिंग का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को चिकनगुनिया और डेंगू के प्रति जागरूक भी कर रही है.

इस साल चिकनगुनिया के 322 मामले सामने आए

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से अभी तक 22673 लोगों की डेंगू जांच की गई, इसमें से 1448 लोग पॉजिटिव मिले हैं. वहीं, जनवरी से अभी तक 1036 लोगों की चिकनगुनिया की जांच की गई, जिसमें से 322 मरीज सामने आए. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल अभी तक 6 लाख 97 हजार 481 घरों का सर्वे किया गया है जिसमें से 27,482 घरों में लार्वा मिला है.

कैंप लगाकर लिए जा रहे सैंपल

जिला मलेरिया अधिकारी विनोद दोनेरिया ने कहा, "दिसंबर के शुरुआती 2 दिन चिकनगुनिया के केस ज्यादा आए थे, उसको देखते हुए पुष्कर कॉलोनी और दीनदयाल नगर में कैंप लगाकर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की लैब में चिकनगुनिया के वेरिएंट की जांच करने के लिए सीरम सैंपल भी भेजा गया है."

चिकनगुनिया के क्या हैं लक्षण ?

चिकनगुनिया के लक्षण दिखने में आम तौर पर 3 से 7 दिन लगते हैं, लेकिन कभी-कभी इसके लक्षण दिखने में 12 दिन का भी समय लग जाता है. वैसे तो इसके लक्षण ज्यादातर लोगों में दिख जाते हैं, लेकिन फिर भी कई रोगी ऐसे होते हैं जिनमें इसके लक्षण नहीं दिखते. सामान्यत: अगर आपके शरीर में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको इसकी जांच करा लेनी चाहिए.

अचानक तेज़ बुखार, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, सिर दर्द, थकान, चक्कर आना, लिम्फ नॉड्स में संवेदनशीलता और उल्टी (इंफेक्शन के 2 से 22 दिन के भीतर)

1200-675-23049429-thumbnail-16x9-gwalior

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2024 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में चिकनगुनिया का प्रकोप, दो इलाके बने हॉटस्पॉट, 48 घंटे में मिले 70 मरीज

Gwaliar, MP

सर्दी के मौसम की शुरुआत के बावजूद ग्वालियर में चिकनगुनिया के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. बीते 2 दिन में ही 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. ग्वालियर की पुष्कर कॉलोनी और दीनदयाल नगर चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट बन गया है. लगभग पिछले 3 महीने में यहां चिकनगुनिया के 308 मरीज सामने आए हैं. रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती देख स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है. हॉटस्पॉट बने इलाकों में अब स्वास्थ्य शिविर लगाकर सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है.

अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या

बीते 27 नवंबर को पुष्कर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी की चिकनगुनिया से मौत हो गई थी. उसके बाद से हर रोज चिकनगुनिया के कई मरीज सामने आ रहे हैं. अचानक रोगियों की संख्या में वृद्धि देख स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है. नगरों में लार्वा के नष्टीकरण और फॉगिंग का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को चिकनगुनिया और डेंगू के प्रति जागरूक भी कर रही है.

इस साल चिकनगुनिया के 322 मामले सामने आए

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से अभी तक 22673 लोगों की डेंगू जांच की गई, इसमें से 1448 लोग पॉजिटिव मिले हैं. वहीं, जनवरी से अभी तक 1036 लोगों की चिकनगुनिया की जांच की गई, जिसमें से 322 मरीज सामने आए. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल अभी तक 6 लाख 97 हजार 481 घरों का सर्वे किया गया है जिसमें से 27,482 घरों में लार्वा मिला है.

कैंप लगाकर लिए जा रहे सैंपल

जिला मलेरिया अधिकारी विनोद दोनेरिया ने कहा, "दिसंबर के शुरुआती 2 दिन चिकनगुनिया के केस ज्यादा आए थे, उसको देखते हुए पुष्कर कॉलोनी और दीनदयाल नगर में कैंप लगाकर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की लैब में चिकनगुनिया के वेरिएंट की जांच करने के लिए सीरम सैंपल भी भेजा गया है."

चिकनगुनिया के क्या हैं लक्षण ?

चिकनगुनिया के लक्षण दिखने में आम तौर पर 3 से 7 दिन लगते हैं, लेकिन कभी-कभी इसके लक्षण दिखने में 12 दिन का भी समय लग जाता है. वैसे तो इसके लक्षण ज्यादातर लोगों में दिख जाते हैं, लेकिन फिर भी कई रोगी ऐसे होते हैं जिनमें इसके लक्षण नहीं दिखते. सामान्यत: अगर आपके शरीर में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको इसकी जांच करा लेनी चाहिए.

अचानक तेज़ बुखार, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, सिर दर्द, थकान, चक्कर आना, लिम्फ नॉड्स में संवेदनशीलता और उल्टी (इंफेक्शन के 2 से 22 दिन के भीतर)

1200-675-23049429-thumbnail-16x9-gwalior

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chikungunya-outbreak-in-gwalior-two-areas-become-hotspot-70-patients/article-4809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.