- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीधी में दिव्यांग छात्रावास के बच्चे हो गए फूड पॉइजनिंग का शिकार, 14 बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती
सीधी में दिव्यांग छात्रावास के बच्चे हो गए फूड पॉइजनिंग का शिकार, 14 बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती
Sidhi, MP
सीधी जिले में अचानक एक दिव्यांग छात्रावास के बच्चों की सेहत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा गया तो पता चला कि मामला फूड पॉइजनिंग का है. जिसके बाद कुल 14 बच्चे भर्ती हो गए. इनमें से दो की हालत बहुत गंभीर है.
मध्य प्रदेश के सीधी में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित दिव्यांग छात्रावास मधुरी के 14 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं. इन सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. बच्चों के बीमार होने की जानकारी पर उनके परिजन और विभागीय अधिकारी कर्मचारी अस्पताल में पहुंचे हैं.
डॉक्टरों ने कही ये बात
घटना सामने आने के तुरंत बाद ही विभागीय अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सुधार की बात कही है. वहीं, डॉक्टर विनय सिंह का कहना है कि दो बच्चों की हालत खराब है. हालांकि, बाकी बच्चे ठीक हो रहे हैं. बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचने के कारण हालत ज्यादा गंभीर नहीं हुई और स्थिति नियंत्रण में है.
इस तरह हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
बताया गया कि दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता चल रही है, जिसमें यह बच्चे शामिल होने गए थे और लंच पैकेट खाने के बात सामने आ रही है. इसके बाद से ही सभी बच्चों की तबीयत खराब हुई. मामले में विभाग गंभीरता से जांच करेगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए