- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नहीं हो रहे थे बच्चे, मौसी पर था तंत्र क्रिया का शक, तांत्रिक के कहने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
नहीं हो रहे थे बच्चे, मौसी पर था तंत्र क्रिया का शक, तांत्रिक के कहने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
INDORE, MP
इंदौर पुलिस ने महिला की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. तांत्रिक के कहने पर मृतका के भांजे ने उसकी हत्या की थी.
खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर अपनी मौसी की हत्या के आरोप लगे हैं. आरोपी युवक को आशंका थी कि उसकी मौसी उसके परिवार पर तंत्र क्रिया कर रही है. जिसके चलते उसकी पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे हैं. इसी के चलते उसने मौसी को इंदौर से नेमावार दे जाते समय रास्ते में ही मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम का खुलासा किया है.
जंगल ले जाकर महिला की हत्या
पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है. खजराना थाना प्रभारी मनोज सेधवा ने बताया कि, ''मुकेश हत्या की नियत से अपनी 55 वर्षीय मौसी अमानत बाई को बाइक से नेमावर ले गया. रास्ते में एक जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से मौसी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वापस अपने घर आ गया. जब महिला अमानत बाई अपने घर पर नहीं पहुंची तो परिजन ने खजराना थाने में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज करवाया.''
मौसी पर था जादू टोने का शक
पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के भांजे मुकेश को हिरासत में ले लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी को पांच सालों से बच्चे नहीं हो रहे थे. तंत्र क्रिया करने वाले एक तांत्रिक ने बताया था कि तुम्हारे घर के किसी बुजुर्ग ने किसी तरह की कोई तंत्र क्रिया की है. जब तक वह बुजुर्ग जीवित रहेगा तुम्हारे घर पर बच्चे नहीं होंगे. मुकेश को आशंका थी कि मौसी अमानत बाई ने ही उसके घर पर तंत्र क्रिया की होगी.
सीसीटीवी फुटेज ने खोला हत्या का राज
मौसी की हत्या की नियत से वह उन्हें अपनी मां से मिलवाने की बात कह कर अपनी बाइक पर नेमावर जाने के लिए निकला. इस दौरान रास्ते में हत्याकांड की घटना को अंजाम देकर घर आ गया. जब मौसी अमानत बाई घर पर नहीं पहुंची तो परिजन ने थाने में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज करवाया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए