बालक की बकरे पर बारात, भाभी से शादी... जानें क्या है कर्ण छेदन की अनूठी परंपरा, जिसे बरसों से निभा रहा लोहिया समाज

Teekamgar, MP

मध्य प्रदेश में अजब-गजब परंपराएं हैं। आमतौर पर आपने बारात घोड़ी पर निकलती देखी होगी, लेकिन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बकरे पर बैठकर बारात निकली, वो भी एक बच्चे की। यह परंपरा लोहिया समाज से जुड़ी है, जिसे वह बरसों से निभा रहे हैं। इसे कर्ण छेदन संस्कार कहा जाता है।

अभी तक आपने आमतौर पर दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर बारात में निकलते हुए देखा होगा। हालांकि टीकमगढ़ में एक ऐसी परंपरा है, जहां बालक के कर्ण छेदन पर उसे बकरे पर बैठाया जाता है। उसकी बारात निकाली जाती है। यह परंपरा लोहिया समाज में बरसों से चली आ रही है।

क्या होता है कर्ण छेदन संस्कार

टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजा के रहने वाले कैलाश लोहिया के पोते के कर्ण छेदन संस्कार में एक अनूठी परंपरा निभाई गई, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। कैलाश लोहिया ने बताया कि उनके परिवार में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि जब किसी बच्चे का कर्ण छेदन संस्कार होता है तो उसे शादी समारोह की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके पोते राव अग्रवाल का कर्ण छेदन संस्कार गुरुवार को हुआ था।

क्या होता है इस परंपरा में

समाज की परंपरा के अनुसार उसकी बकरे पर बारात निकाली गई, जिसमें परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई बारात में लोग जमकर नाचे। पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया। इसके बाद दूल्हे की रिश्ते में लगने वाली भाभी से उसकी शादी कराई गई। कैलाश अग्रवाल का कहना है कि उनके परिवार में कई पीढियों से परंपरा चली आ रही है। कर्ण छेदन की सामाजिक परंपरा को शादी समारोह की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों का कर्ण छेदन 18 साल से कम उम्र में करने की परंपरा है। यह हमारे समाज में 16 संस्कारों में से एक है।

पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है परंपरा

कैलाश अग्रवाल ने बताया कि लोहिया समाज में यह परंपरा कई पीढियां से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब अपनी 6 से 7 पीडियो का ध्यान है, जिसमें इस परंपरा का निर्वाह किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे का कर्ण छेदन संस्कार 16 संस्कारों में से एक कहा गया है। इस परंपरा का निर्वाह हमारे समाज में भी होता है। उन्होंने बताया कि जिस बच्चे का कर्ण छेदन संस्कार होता है, उसको बकरी पर बैठाकर उसकी बारात निकाली जाती है और जो रिश्तेदार और बाराती होते हैं, वह जमकर नाचते हैं। इसके बाद सभी का खाना किया जाता है।

रिश्ते में लगने वाली भाभी से होती है शादी

उन्होंने बताया कि बच्चे की रिश्ते में जो भाभी लगती है, उसके साथ बेदी माता को साक्षी मानकर के भावर की रसम अदा की जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बालक की बकरे पर बारात, भाभी से शादी... जानें क्या है कर्ण छेदन की अनूठी परंपरा, जिसे बरसों से निभा रहा लोहिया समाज

Teekamgar, MP

अभी तक आपने आमतौर पर दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर बारात में निकलते हुए देखा होगा। हालांकि टीकमगढ़ में एक ऐसी परंपरा है, जहां बालक के कर्ण छेदन पर उसे बकरे पर बैठाया जाता है। उसकी बारात निकाली जाती है। यह परंपरा लोहिया समाज में बरसों से चली आ रही है।

क्या होता है कर्ण छेदन संस्कार

टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजा के रहने वाले कैलाश लोहिया के पोते के कर्ण छेदन संस्कार में एक अनूठी परंपरा निभाई गई, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। कैलाश लोहिया ने बताया कि उनके परिवार में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि जब किसी बच्चे का कर्ण छेदन संस्कार होता है तो उसे शादी समारोह की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके पोते राव अग्रवाल का कर्ण छेदन संस्कार गुरुवार को हुआ था।

क्या होता है इस परंपरा में

समाज की परंपरा के अनुसार उसकी बकरे पर बारात निकाली गई, जिसमें परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई बारात में लोग जमकर नाचे। पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया। इसके बाद दूल्हे की रिश्ते में लगने वाली भाभी से उसकी शादी कराई गई। कैलाश अग्रवाल का कहना है कि उनके परिवार में कई पीढियों से परंपरा चली आ रही है। कर्ण छेदन की सामाजिक परंपरा को शादी समारोह की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों का कर्ण छेदन 18 साल से कम उम्र में करने की परंपरा है। यह हमारे समाज में 16 संस्कारों में से एक है।

पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है परंपरा

कैलाश अग्रवाल ने बताया कि लोहिया समाज में यह परंपरा कई पीढियां से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब अपनी 6 से 7 पीडियो का ध्यान है, जिसमें इस परंपरा का निर्वाह किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे का कर्ण छेदन संस्कार 16 संस्कारों में से एक कहा गया है। इस परंपरा का निर्वाह हमारे समाज में भी होता है। उन्होंने बताया कि जिस बच्चे का कर्ण छेदन संस्कार होता है, उसको बकरी पर बैठाकर उसकी बारात निकाली जाती है और जो रिश्तेदार और बाराती होते हैं, वह जमकर नाचते हैं। इसके बाद सभी का खाना किया जाता है।

रिश्ते में लगने वाली भाभी से होती है शादी

उन्होंने बताया कि बच्चे की रिश्ते में जो भाभी लगती है, उसके साथ बेदी माता को साक्षी मानकर के भावर की रसम अदा की जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/childs-procession-on-a-goat-marriage-with-sister-in-law-know-what/article-6972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.