- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में उत्तर-पूर्वी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, नवंबर की शुरुआत में गिरा पारा
मध्य प्रदेश में उत्तर-पूर्वी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, नवंबर की शुरुआत में गिरा पारा
Bhopal, MP
मध्य प्रदेश में इस साल सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। आमतौर पर नवंबर के मध्य में ठंड का असर दिखता है, लेकिन इस बार नवंबर की शुरुआत में ही ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने पूरे प्रदेश में शीतलहर का अहसास करा दिया है।
राज्य का सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदौर 10.6°C, भोपाल 11.0°C, ग्वालियर 11.3°C, उज्जैन 13.0°C, और जबलपुर 14.6°C तापमान पर ठिठुरते रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर अगले 48 घंटों तक बना रहेगा। रात के समय तापमान में और गिरावट के साथ कई स्थानों पर कोहरे की परत देखने को मिल सकती है। दिन में हल्की धूप जरूर निकलेगी, लेकिन वह ठंडक कम नहीं कर पाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि नवंबर के शुरुआती दिनों में ऐसी ठंड का अनुभव पिछले कुछ वर्षों में बहुत कम हुआ है। लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए