- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कूनो से फिर फरार हुआ चिता: खेतों में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत
कूनो से फिर फरार हुआ चिता: खेतों में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत
Shyopur, MP
एक बार फिर कुनो नेशनल पार्क से एक चीते की भागने की खबर सामने आई है। जिसे आदिवासी विकासखंड कराहल के बरग़वां गांव के पास के खेतों में देखा। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद से चीते की तलाश की जा रही है। उधर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
कुनो नेशनल पार्क से एक चिता भाग निकला है। जिसे खेत में काम कर रहे किसान ने देखा। चीते को देख किसान भयभीत हो गया और वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है चीते को आदिवासी विकासखंड कराहल के बरग़वां गांव के पास खेतों में देखा। किसान ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम चीते पर नजर बनाए हुए है।
घटना के बाद से ही किसान और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बतादें कि, अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क में 5 चीतों को छोड़ा था। अब बाहर निकला कौनसा चिता है यह कहना अभी मुश्किल है। फिलहाल वन विभाग जांच में जुटी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए