- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ चित्रकूट: लाखों श्रद्धालुओं ने की कामदगिरि परिक्रमा
गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ चित्रकूट: लाखों श्रद्धालुओं ने की कामदगिरि परिक्रमा
Satna, MP
गुरु-शिष्य परंपरा की अद्भुत छटा गुरुवार को चित्रकूट की पवित्र भूमि पर देखने को मिली, जब गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे।
तड़के 3 बजे से ही कामतानाथ स्वामी के दर्शन और कामदगिरि परिक्रमा की शुरुआत हो गई, जो देर रात तक श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में डूबी रही।
मठों-मंदिरों में हुआ गुरु पूजन और पादुका अभिषेक
चित्रकूट के रामायणी कुटी, आचार्य आश्रम, जानकी कुंड, तुलसी पीठ, और परमहंस आश्रम सती अनुसुइया सहित दर्जनों पावन स्थलों पर शिष्यों ने अपने गुरुजनों की पादुका पूजन, गुरु वंदन और आशीर्वाद ग्रहण किया। "ॐ गुरुवै नमः" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
धारकुंडी आश्रम में वर्चुअल दर्शन, त्रिशूल पूजन से आरंभ
धारकुंडी स्थित परमहंस आश्रम में भी हजारों श्रद्धालु जुटे। यहां श्री श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने वर्चुअल माध्यम से दोपहर 12 बजे भक्तों को दर्शन दिए। त्रिशूल पूजन और विशाल भंडारे के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व को पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया।
जाम से भक्तों को दिक्कत, जगह-जगह पुलिस बल तैनात
श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ के कारण चित्रकूट की गलियों और प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर आवाजाही बाधित रही।
श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम
चित्रकूट में आयोजित यह पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय गुरु परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति था। श्रद्धालु, भजन-कीर्तन, संत प्रवचन और भंडारों के साथ आध्यात्मिक आनंद में डूबे नजर आए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए