- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन
BHOPAL, MP
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, एसटीटी नगर शाखा में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्निवल की शुरुआत रिबन काटने की रस्म से हुई, जिसे मशहूर सोशल मीडिया और लाइफ स्किल कोच आमिर महबूब ने संपन्न किया।
इस मौके पर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न फूड स्टॉल और गेम्स स्टॉल लगाए, जो आकर्षण का केंद्र बने। विशेष आकर्षण "प्लैनेटेरियम" ने बच्चों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें सीखने का एक अनोखा अनुभव दिया। छोटे बच्चों ने क्रिसमस गीतों पर शानदार ग्रुप डांस प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं, अभिभावकों ने लकी ड्रा में भाग लेकर कई रोमांचक इनाम जीते।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि रश्मि गोयला ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। स्कूल की प्राचार्य दीपाली अल्हाट ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को न केवल सीखने का मौका देते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। डीजीएम शेख अब्दुल सलाम ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन उल्लास और खुशियों के साथ हुआ।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए