सतना में नगर परिषद कर्मचारी ने की आत्महत्या, हाथ पर लिखा आरक्षक का नाम

Satna, MP

नागौद कस्बे में बुधवार सुबह नगर परिषद कर्मचारी सुदामा कोरी का शव एक पार्क में पेड़ पर लटका मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया और आरक्षक आशीष कोरी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

 परिजन दावा कर रहे हैं कि मृतक के हाथ पर आशीष कोरी के खिलाफ आत्महत्या से पहले लिखा संदेश भी मिला है।

पार्क में ड्यूटी के दौरान मिला शव

सुदामा कोरी रामना ग्राउंड स्थित पार्क में नगर परिषद के कर्मचारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार सुबह जब वह रोज़ की तरह पार्क गए, कुछ समय बाद उनका शव एक शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

हाथ पर लिखा था- “देवेंद्रनगर के आशीष कोरी के पीछे जान दे रहा हूं”

पुलिस जब मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। मृतक के हाथ पर पेन से लिखा था—
"देवेंद्रनगर के आशीष कोरी के पीछे जान दे रहा हूं, मेरे घर-परिवार को कुछ नहीं होना चाहिए।"
इससे मामले में प्रताड़ना और धमकी के गंभीर आरोप और गहराते जा रहे हैं।

एक साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या

परिजनों के मुताबिक, सुदामा के पिता बाबूलाल कोरी ने भी एक साल पहले आत्महत्या की थी। उस मामले में भी आरक्षक आशीष कोरी पर धारा 306 के तहत केस दर्ज हुआ था। अब परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मंगलवार को आशीष नागौद आया था और उसने सुदामा को केस वापस लेने की धमकी दी थी।

सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

दोपहर करीब एक बजे आक्रोशित परिजनों ने नागौद-जसो मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा।

टीआई अशोक पांडेय ने परिजनों को समझाइश दी और उचित जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 1:30 घंटे बाद परिजनों ने चक्काजाम हटाया।

पुलिस कर रही तकनीकी जांच

टीआई अशोक पांडेय ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की तकनीकी और कानूनी दृष्टिकोण से जांच की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सतना में नगर परिषद कर्मचारी ने की आत्महत्या, हाथ पर लिखा आरक्षक का नाम

Satna, MP

 परिजन दावा कर रहे हैं कि मृतक के हाथ पर आशीष कोरी के खिलाफ आत्महत्या से पहले लिखा संदेश भी मिला है।

पार्क में ड्यूटी के दौरान मिला शव

सुदामा कोरी रामना ग्राउंड स्थित पार्क में नगर परिषद के कर्मचारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार सुबह जब वह रोज़ की तरह पार्क गए, कुछ समय बाद उनका शव एक शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

हाथ पर लिखा था- “देवेंद्रनगर के आशीष कोरी के पीछे जान दे रहा हूं”

पुलिस जब मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। मृतक के हाथ पर पेन से लिखा था—
"देवेंद्रनगर के आशीष कोरी के पीछे जान दे रहा हूं, मेरे घर-परिवार को कुछ नहीं होना चाहिए।"
इससे मामले में प्रताड़ना और धमकी के गंभीर आरोप और गहराते जा रहे हैं।

एक साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या

परिजनों के मुताबिक, सुदामा के पिता बाबूलाल कोरी ने भी एक साल पहले आत्महत्या की थी। उस मामले में भी आरक्षक आशीष कोरी पर धारा 306 के तहत केस दर्ज हुआ था। अब परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मंगलवार को आशीष नागौद आया था और उसने सुदामा को केस वापस लेने की धमकी दी थी।

सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

दोपहर करीब एक बजे आक्रोशित परिजनों ने नागौद-जसो मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा।

टीआई अशोक पांडेय ने परिजनों को समझाइश दी और उचित जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 1:30 घंटे बाद परिजनों ने चक्काजाम हटाया।

पुलिस कर रही तकनीकी जांच

टीआई अशोक पांडेय ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की तकनीकी और कानूनी दृष्टिकोण से जांच की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/city-council-employee-committed-suicide-in-satna-name-of-constables/article-27854

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.