इंदौर में 25 स्थानों पर वाटर एटीएम, कम पैसे में मिलेगा स्वच्छ व ठंडा पेयजल

INDORE, MP

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम नए-नए प्रयोग कर रहा है. अब लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की योजना.

गर्मी के मौसम में अब इंदौर में लोगों को गला तर करने के लिए पानी की बॉटल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नगर निगम ने न्यूनतम भुगतान करने पर पीने का साफ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है. इसके तहत पहली बार इंदौर नगर निगम ने शहर के 25 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाने का फैसला किया है. यहां बैंक के एटीएम की तरह ही भुगतान पर निर्धारित मात्रा में स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा.

'एक देश एक चुनाव' के बारे में प्रस्ताव पारित

नगर निगम में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी. बैठक में वाटर एटीएम लगाने का फैसला लिया गया. इसके अलावा इंदौर नगर निगम परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी के 'एक देश एक चुनाव' के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया. माना जा रहा है कि इंदौर नगर निगम देश में पहला होगा, जिसने 'एक देश एक चुनाव' के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है. इसके साथ ही नगर निगम परिषद ने शहर में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है.

इंदौर नगर निगम परिषद में कई फैसलों पर मुहर

इसके अलावा शहर के विभिन्न उद्यानों में झूला-चकरी एवं जिम इक्यूपमेन्ट लगाने की स्वीकृत दी गई. मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अन्तर्गत स्मार्ट फिश पार्लर बनाने के लिए स्थानों के निर्धारण करने हेतु भी निर्णय लिया गया. इंदौर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट स्वीकृति के लिए अनुशंसा की. इसके अलावा नगर निगम के नवीन भवन एवं नवीन वर्कशॉप बिल्डिंग के लिए डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेन्ट की स्वीकृति दी गई.

संपत्तिकर के लिए जीआईएस सर्वे

ई-नगर पालिका पोर्टल 2.0 से पृथक इंदौर नगर निगम ने खुद का सॉफ्टवेयर पोर्टल एवं नागरिक सुविधाऐं संचालित करने ऑनलाइन पोर्टल की भी स्वीकृति दी है. संपत्तिकर के लिए जीआईएस सर्वे के संबंध में भी निर्णय लिया गया. बिलावली तालाब के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए पीपीपी मॉडल पर पैडल बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य गतिविधियों के कार्य को भी हरी झंडी दी गई. साथ ही कचरा संग्रहण हेतु 100 क्लोज इलेक्ट्रिक गारबेज टिपर 2.5 एवं बेक-हो-लोडर 11 नग क्रय की क्रय की स्वीकृति दी गई. ये जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में 25 स्थानों पर वाटर एटीएम, कम पैसे में मिलेगा स्वच्छ व ठंडा पेयजल

INDORE, MP

गर्मी के मौसम में अब इंदौर में लोगों को गला तर करने के लिए पानी की बॉटल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नगर निगम ने न्यूनतम भुगतान करने पर पीने का साफ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है. इसके तहत पहली बार इंदौर नगर निगम ने शहर के 25 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाने का फैसला किया है. यहां बैंक के एटीएम की तरह ही भुगतान पर निर्धारित मात्रा में स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा.

'एक देश एक चुनाव' के बारे में प्रस्ताव पारित

नगर निगम में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी. बैठक में वाटर एटीएम लगाने का फैसला लिया गया. इसके अलावा इंदौर नगर निगम परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी के 'एक देश एक चुनाव' के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया. माना जा रहा है कि इंदौर नगर निगम देश में पहला होगा, जिसने 'एक देश एक चुनाव' के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है. इसके साथ ही नगर निगम परिषद ने शहर में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है.

इंदौर नगर निगम परिषद में कई फैसलों पर मुहर

इसके अलावा शहर के विभिन्न उद्यानों में झूला-चकरी एवं जिम इक्यूपमेन्ट लगाने की स्वीकृत दी गई. मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अन्तर्गत स्मार्ट फिश पार्लर बनाने के लिए स्थानों के निर्धारण करने हेतु भी निर्णय लिया गया. इंदौर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट स्वीकृति के लिए अनुशंसा की. इसके अलावा नगर निगम के नवीन भवन एवं नवीन वर्कशॉप बिल्डिंग के लिए डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेन्ट की स्वीकृति दी गई.

संपत्तिकर के लिए जीआईएस सर्वे

ई-नगर पालिका पोर्टल 2.0 से पृथक इंदौर नगर निगम ने खुद का सॉफ्टवेयर पोर्टल एवं नागरिक सुविधाऐं संचालित करने ऑनलाइन पोर्टल की भी स्वीकृति दी है. संपत्तिकर के लिए जीआईएस सर्वे के संबंध में भी निर्णय लिया गया. बिलावली तालाब के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए पीपीपी मॉडल पर पैडल बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य गतिविधियों के कार्य को भी हरी झंडी दी गई. साथ ही कचरा संग्रहण हेतु 100 क्लोज इलेक्ट्रिक गारबेज टिपर 2.5 एवं बेक-हो-लोडर 11 नग क्रय की क्रय की स्वीकृति दी गई. ये जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/clean-and-cold-drinking-water-will-be-available-for-less/article-14557

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.