यौन शोषण मामला : MP के पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट

Jagran Desk

सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

imagesमध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने यौन शोषण मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है. दरअसल, 11 साल पहले यौन शोषण के मामले में पूर्व वित्त मंत्री राघव जी के खिलाफ FIR की गई थी. राघव जी के द्वारा अपील करने पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने पिछले साल जुलाई 2023 में उनके खिलाफ की गई FIR को रद्द कर दिया था. लेकिन मध्य प्रदेश शासन की ओर से दोबारा सर्वोच्च न्यायालय में राघव जी के खिलाफ याचिका दायर की गई. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पुन: रद्द करते हुए मध्य प्रदेश शासन को फटकार लगाई.

राघव जी बोले- सत्य की हुई जीत
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व वित्त मंत्री राघव जी का कहना है कि, ''आखिर सत्य की विजय हुई. देर से ही सही 11 वर्ष के बाद बेदाग साबित हुआ हूं. उनके घोर राजनैतिक विरोधियों ने एक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया था, किन्तु उनके मनसूबों पर पानी फिर गया. हम यह कह सकते हैं कि सत्य प्रताड़ित हो सकता है, पराजित नहीं. मुझे क्लीन चिट दी गई है, मेरे खिलाफ दर्ज FIR रद्द की गई है. एक षड्यंत्र के तहत मुझे यौन शोषण के प्रकरण में फंसाया गया था. जिससे मेरी सोशल लाइफ और 60 साल के राजनीतिक सामाजिक जीवन पर ग्रहण लग गया था. भारत के कानून पर मुझे विश्वास था और उस विश्वास की जीत हुई. यदि इस बीच में मर जाता तो यह कलंक कभी न मिटता.''

RAGHAV JI CLEAN CHIT SUPREME COURT
         यौन शोषण मामले में मिली क्लीन चिट 
 
सहयोगी ने लगाया था यौन शोषण का आरोप
पूर्व वित्त मंत्री राघव जी ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि, ''मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अपना फैसला 2023 में दे दिया था और उसमें कोर्ट ने FIR को सिरे से खारिज कर दिया था कि यह केस चलने योग्य नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर क्लीन चिट दे दी है.'' बता दें कि, यह मामला जुलाई 2013 में भोपाल में दर्ज हुआ था. राघव जी के सहयोगी राजकुमार दांगी ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था. इस घटना की सीडी सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विदिशा शहर के कई समाजसेवियों कई वरिष्ठ नागरिकों ने राघव जी के निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

यौन शोषण मामला : MP के पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट

Jagran Desk

imagesमध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघव जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने यौन शोषण मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है. दरअसल, 11 साल पहले यौन शोषण के मामले में पूर्व वित्त मंत्री राघव जी के खिलाफ FIR की गई थी. राघव जी के द्वारा अपील करने पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने पिछले साल जुलाई 2023 में उनके खिलाफ की गई FIR को रद्द कर दिया था. लेकिन मध्य प्रदेश शासन की ओर से दोबारा सर्वोच्च न्यायालय में राघव जी के खिलाफ याचिका दायर की गई. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पुन: रद्द करते हुए मध्य प्रदेश शासन को फटकार लगाई.

राघव जी बोले- सत्य की हुई जीत
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व वित्त मंत्री राघव जी का कहना है कि, ''आखिर सत्य की विजय हुई. देर से ही सही 11 वर्ष के बाद बेदाग साबित हुआ हूं. उनके घोर राजनैतिक विरोधियों ने एक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया था, किन्तु उनके मनसूबों पर पानी फिर गया. हम यह कह सकते हैं कि सत्य प्रताड़ित हो सकता है, पराजित नहीं. मुझे क्लीन चिट दी गई है, मेरे खिलाफ दर्ज FIR रद्द की गई है. एक षड्यंत्र के तहत मुझे यौन शोषण के प्रकरण में फंसाया गया था. जिससे मेरी सोशल लाइफ और 60 साल के राजनीतिक सामाजिक जीवन पर ग्रहण लग गया था. भारत के कानून पर मुझे विश्वास था और उस विश्वास की जीत हुई. यदि इस बीच में मर जाता तो यह कलंक कभी न मिटता.''

RAGHAV JI CLEAN CHIT SUPREME COURT
         यौन शोषण मामले में मिली क्लीन चिट 
 
सहयोगी ने लगाया था यौन शोषण का आरोप
पूर्व वित्त मंत्री राघव जी ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि, ''मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अपना फैसला 2023 में दे दिया था और उसमें कोर्ट ने FIR को सिरे से खारिज कर दिया था कि यह केस चलने योग्य नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर क्लीन चिट दे दी है.'' बता दें कि, यह मामला जुलाई 2013 में भोपाल में दर्ज हुआ था. राघव जी के सहयोगी राजकुमार दांगी ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था. इस घटना की सीडी सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विदिशा शहर के कई समाजसेवियों कई वरिष्ठ नागरिकों ने राघव जी के निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/clean-chit-from-supreme-court-to-former-finance-minister-raghav/article-2086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.