फिर लौटे बादल, उज्जैन-ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश की चेतावनी, 29 अक्टूबर तक भीगा रहेगा मध्यप्रदेश, नवंबर से गिरेगा पारा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मानसून विदाई ले चुका है, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते प्रदेश के कई इलाकों में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

तीन दिन तक सक्रिय रहेगा सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बना डिप्रेशन वर्तमान में गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इससे एक ट्रफ लाइन सक्रिय है जो प्रदेश के मध्य भागों से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से 29 अक्टूबर तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज बारिश होती रहेगी।

इन जिलों में होगी अधिक बारिश

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, देवास, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, आगर-मालवा, झाबुआ, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
वहीं, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों—मुरैना, भिंड, शिवपुरी और दतिया—में भी अगले 24 घंटे में बारिश का असर सबसे अधिक रहेगा।

नवंबर की शुरुआत में आएगी ठंड की दस्तक

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट होगी। नवंबर की शुरुआत में ठंडी हवाएं उत्तर भारत से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगी। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।
इस बार सर्दी का दौर फरवरी तक लम्बा चलने की संभावना है और 2010 के बाद की सबसे ठंडी सर्दियां रिकॉर्ड हो सकती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

फिर लौटे बादल, उज्जैन-ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश की चेतावनी, 29 अक्टूबर तक भीगा रहेगा मध्यप्रदेश, नवंबर से गिरेगा पारा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मानसून विदाई ले चुका है, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते प्रदेश के कई इलाकों में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

तीन दिन तक सक्रिय रहेगा सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बना डिप्रेशन वर्तमान में गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इससे एक ट्रफ लाइन सक्रिय है जो प्रदेश के मध्य भागों से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से 29 अक्टूबर तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज बारिश होती रहेगी।

इन जिलों में होगी अधिक बारिश

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, देवास, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, आगर-मालवा, झाबुआ, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
वहीं, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों—मुरैना, भिंड, शिवपुरी और दतिया—में भी अगले 24 घंटे में बारिश का असर सबसे अधिक रहेगा।

नवंबर की शुरुआत में आएगी ठंड की दस्तक

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट होगी। नवंबर की शुरुआत में ठंडी हवाएं उत्तर भारत से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगी। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।
इस बार सर्दी का दौर फरवरी तक लम्बा चलने की संभावना है और 2010 के बाद की सबसे ठंडी सर्दियां रिकॉर्ड हो सकती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/clouds-return-again-warning-of-heavy-rain-in-ujjain-gwalior-chambal-madhya/article-36388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.