- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 15 सितंबर से मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, इंदौर-जबलपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
15 सितंबर से मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, इंदौर-जबलपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
Bhopal, MP
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, 15 सितंबर से ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से कई जिलों में तेज बारिश होगी। अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि कल से इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अब तक प्रदेश में औसतन 41.8 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 11% ज्यादा है। 30 से अधिक जिलों में मानसून का कोटा पूरा हो गया है। हालांकि मालवा-निमाड़ के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी जैसे जिलों में हालात कमजोर हैं और यहां 27 इंच से भी कम पानी गिरा है। दूसरी ओर जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने। ग्वालियर-चंबल के सभी 8 जिलों में भी इस बार मानसून औसत से ज्यादा सक्रिय रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए