CM डॉ. मोहन का बड़ा एक्शन: बैठक के दौरान 4 अफसरों को किया सस्पेंड

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक्शन मोड में नजर आए। सीएम ने समाधान ऑनलाइन में पेंडिंग समस्याओं को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। वहीं कई अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

किन्हें और क्यों जारी किया नोटिस?

रीवा जिले के जवा तहसीलदार राजेंद्र शुक्ल ने रहवासी की भैंस मरने के बाद आरबीसी 6(4) के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता नहीं दी। मऊगंज नगर पंचायत सीएमओ प्रभारी महेश पटेल ने मऊगंज कस्बे के वार्ड नंबर 1 की एक कॉलोनी में पिछले तीन महीनों से पानी की सप्लाई बाधित होने और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने पर कार्रवाई नहीं की। 

वहीं मऊगंज नगर पंचायत उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह ने पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरती थी। इसी के साथ छिंदवाड़ा जिले में कपिलधारा योजना में कुआं बनाए जाने के मामले में पेमेंट नहीं होने पर सचिव को निलंबित किया गया है। 

इन अफसरों पर भी कार्रवाई के दिए निर्देश

सीएम ने सख्ती बरतते हुए अन्य कई अफसरों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सिवनी में बच्चे, बच्चियों, महिलाओं के गुम होने और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के मामले में टीआई और एसडीओपी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीहोर में नल जल योजना का पानी नल जल योजना समूह के लिए चिन्हित गांवों में से आखिरी गांव तक नहीं पहुंचने पर भी भड़कते हुए कहा कि “जब पानी दिए जाने का निर्णय है तो ऐसी स्थिति क्यों बन रही है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन का बड़ा एक्शन: बैठक के दौरान 4 अफसरों को किया सस्पेंड

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक्शन मोड में नजर आए। सीएम ने समाधान ऑनलाइन में पेंडिंग समस्याओं को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। वहीं कई अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

किन्हें और क्यों जारी किया नोटिस?

रीवा जिले के जवा तहसीलदार राजेंद्र शुक्ल ने रहवासी की भैंस मरने के बाद आरबीसी 6(4) के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता नहीं दी। मऊगंज नगर पंचायत सीएमओ प्रभारी महेश पटेल ने मऊगंज कस्बे के वार्ड नंबर 1 की एक कॉलोनी में पिछले तीन महीनों से पानी की सप्लाई बाधित होने और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने पर कार्रवाई नहीं की। 

वहीं मऊगंज नगर पंचायत उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह ने पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरती थी। इसी के साथ छिंदवाड़ा जिले में कपिलधारा योजना में कुआं बनाए जाने के मामले में पेमेंट नहीं होने पर सचिव को निलंबित किया गया है। 

इन अफसरों पर भी कार्रवाई के दिए निर्देश

सीएम ने सख्ती बरतते हुए अन्य कई अफसरों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सिवनी में बच्चे, बच्चियों, महिलाओं के गुम होने और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के मामले में टीआई और एसडीओपी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीहोर में नल जल योजना का पानी नल जल योजना समूह के लिए चिन्हित गांवों में से आखिरी गांव तक नहीं पहुंचने पर भी भड़कते हुए कहा कि “जब पानी दिए जाने का निर्णय है तो ऐसी स्थिति क्यों बन रही है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-suspended-4-officers-during-a-big-action/article-15785

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.