CM डॉ. मोहन आज इंदौर-उज्जैन दौरे पर, भोपाल में जनजातीय नृत्य और परिसंवाद, BU में पीएचडी प्रवेश की आज अंतिम तिथि

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को इंदौर और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात में उज्जैन में विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:30 बजे भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:45 बजे वे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना होकर इंदौर पहुंचेंगे।
इंदौर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम क्रम इस प्रकार रहेगा —

  • दोपहर 3:00 बजे: नंदा नगर गोल स्कूल में कार्यक्रम

  • शाम 4:00 बजे: लसूडिया मोरी (सांवेर) में कार्यक्रम

  • शाम 5:00 बजे: खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण

  • शाम 6:00 बजे: आईडीए ग्राउंड, इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम

  • शाम 6:40 बजे: बरसाना गार्डन, बिचोली मर्दाना

  • शाम 7:45 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, नक्षत्र गार्डन

  • रात 8:45 बजे: मेघदूत गार्डन के पास छठ पूजा में शामिल होंगे
    इसके बाद वे रात 9:05 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य

राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में छठ महापर्व के तहत आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
भोपाल में करीब 50 से अधिक घाटों पर पूजा का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्य आयोजन शीतल दास की बगिया घाट पर होगा, जहां भगवा थीम पर सजावट की गई है। घाटों पर आतिशबाजी और नौका विहार का भी आयोजन रहेगा।

जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति और मड़ई उत्सव

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 25 से 27 अक्टूबर तक मड़ई उत्सव आयोजित किया जा रहा है। आज इसके अंतिम दिन भील जनजातीय भगोरिया नृत्य, राठवा नृत्य, और पिथौरा-भीली जल कथा की नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

त्रैमासिक परिसंवाद आज से

जनजातीय संग्रहालय में 27 और 28 अक्टूबर को त्रैमासिक परिसंवाद का आयोजन होगा।
पहले दिन दोपहर 1 बजे से होने वाले सत्र में ‘रामाख्यानों में शत्रुघ्न चरित’ विषय पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रवीन्द्र शुक्ल (झांसी) तथा ‘रामाख्यानों में श्रीराम चरित’ पर प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय (मुंबई विश्वविद्यालय) व्याख्यान देंगे।

ट्राइबल एग्जीबिशन

जनजातीय संग्रहालय में गोंड जनजाति के चित्रकार दिनेश श्याम की रचनाओं की 65वीं प्रदर्शनी ‘शलाका’ लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर 2025 तक ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में प्रतिदिन (मंगलवार से रविवार) देखी जा सकती है।

BU में पीएचडी प्रवेश की अंतिम तिथि आज

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (BU) में सत्र 2024–25 के लिए पीएचडी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि आज, 27 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आज ही अपने आवेदन जमा करने होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन आज इंदौर-उज्जैन दौरे पर, भोपाल में जनजातीय नृत्य और परिसंवाद, BU में पीएचडी प्रवेश की आज अंतिम तिथि

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को इंदौर और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात में उज्जैन में विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:30 बजे भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:45 बजे वे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना होकर इंदौर पहुंचेंगे।
इंदौर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम क्रम इस प्रकार रहेगा —

  • दोपहर 3:00 बजे: नंदा नगर गोल स्कूल में कार्यक्रम

  • शाम 4:00 बजे: लसूडिया मोरी (सांवेर) में कार्यक्रम

  • शाम 5:00 बजे: खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण

  • शाम 6:00 बजे: आईडीए ग्राउंड, इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम

  • शाम 6:40 बजे: बरसाना गार्डन, बिचोली मर्दाना

  • शाम 7:45 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, नक्षत्र गार्डन

  • रात 8:45 बजे: मेघदूत गार्डन के पास छठ पूजा में शामिल होंगे
    इसके बाद वे रात 9:05 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य

राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में छठ महापर्व के तहत आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
भोपाल में करीब 50 से अधिक घाटों पर पूजा का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्य आयोजन शीतल दास की बगिया घाट पर होगा, जहां भगवा थीम पर सजावट की गई है। घाटों पर आतिशबाजी और नौका विहार का भी आयोजन रहेगा।

जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति और मड़ई उत्सव

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 25 से 27 अक्टूबर तक मड़ई उत्सव आयोजित किया जा रहा है। आज इसके अंतिम दिन भील जनजातीय भगोरिया नृत्य, राठवा नृत्य, और पिथौरा-भीली जल कथा की नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

त्रैमासिक परिसंवाद आज से

जनजातीय संग्रहालय में 27 और 28 अक्टूबर को त्रैमासिक परिसंवाद का आयोजन होगा।
पहले दिन दोपहर 1 बजे से होने वाले सत्र में ‘रामाख्यानों में शत्रुघ्न चरित’ विषय पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रवीन्द्र शुक्ल (झांसी) तथा ‘रामाख्यानों में श्रीराम चरित’ पर प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय (मुंबई विश्वविद्यालय) व्याख्यान देंगे।

ट्राइबल एग्जीबिशन

जनजातीय संग्रहालय में गोंड जनजाति के चित्रकार दिनेश श्याम की रचनाओं की 65वीं प्रदर्शनी ‘शलाका’ लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर 2025 तक ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में प्रतिदिन (मंगलवार से रविवार) देखी जा सकती है।

BU में पीएचडी प्रवेश की अंतिम तिथि आज

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (BU) में सत्र 2024–25 के लिए पीएचडी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि आज, 27 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आज ही अपने आवेदन जमा करने होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-today-on-indore-ujjain-tour-in-bhopal-last/article-36390

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.