बजट सत्र का आठवां दिन, भिंड जिले के दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन, इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

Events News

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज (शुक्रवार, 21 मार्च) आठवां दिन है। सदन में ध्यानाकर्षण पर सबसे ज्यादा हंगामा होने के आसार है। कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने अधूरी विकासकार्यों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। जल जीवन मिशन के अधूरे काम, नहरों के निर्माण में गड़बड़ी, शासकीय धन के दुरुपयोग सहित आधा दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी। उज्जैन में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने को लेकर भी सवाल पूछा जाएगा। बजट आवंटन के बाद विभाग में बजट संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी।

हेवी इंडस्ट्री को लेकर एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भिंड जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्लायबुड इंडस्ट्री का शुभारंभ करेंगे। हेवी इंडस्ट्री को लेकर मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम दोपहर 12 बजे भोपाल से विशेष विमान से रवाना होंगे। दोपहर 12:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से भिंड के मालनपुर के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। मालनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

CM डॉ मोहन के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। वे सदन में प्रश्नोत्तर काल में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे भिंड के मालनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। माध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड के निर्माण के लिए नई परियोजना का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे ग्वालियर से भोपाल रवाना होंगे। दोपहर 3.25 बजे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। वहीं शाम 4 बजे विधानसभा में जनजाति मंत्रणा परिषद के संबंध में बैठक लेंगे।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाएगी कांग्रेस

एमपी परिवहन घोटाला सड़क से सदन तक गूंज रहा है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाएगा। जहां सौरभ शर्मा मामले के सबूत सौंपेंगे। इसके पहले लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू को भी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सबूत सौंप चुका है।

इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल

भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई नहीं होगी। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ग्लोबल पार्क सिटी कॉलोनी, सेंचुरी स्कॉय, स्वर्णकुंज, नर्मदा अपॉर्टमेंट और आसपास के इलाके… सुबह 10 से 11 बजे तक मुंगा, भोपाल टॉउन, फॉरच्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, पर्श विल्ला, भाभा कॉलेज, सागर पर्ल, इडन पार्क, गंगन सोसायटी, फॉरच्यून डिवाइन सिटी, बागली रोड, क्रस्टल ग्रीन, बागवान परिसर व आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।

वहीं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक वायरलेस कॉलोनी, पर्नकुति परिसर, पीपरनेर, हाईटेक सिटी, वंदना होम्स, अंशुल विहार, एलिट गार्डन, रसूलिया, इनायतपुर व आसपास… सुबह 10 से शाम 5 बजे तक के-एल सेक्टर, एचआईजी क्वार्टर, गीत मोहिनी, इसरो कॉलोनी, त्रिरुपति अभिनव होम्स, सागर सिल्वर स्प्रिंग, सागर स्टेट, शारदाकुंज और आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बजट सत्र का आठवां दिन, भिंड जिले के दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन, इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

Events News

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज (शुक्रवार, 21 मार्च) आठवां दिन है। सदन में ध्यानाकर्षण पर सबसे ज्यादा हंगामा होने के आसार है। कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने अधूरी विकासकार्यों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। जल जीवन मिशन के अधूरे काम, नहरों के निर्माण में गड़बड़ी, शासकीय धन के दुरुपयोग सहित आधा दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी। उज्जैन में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने को लेकर भी सवाल पूछा जाएगा। बजट आवंटन के बाद विभाग में बजट संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी।

हेवी इंडस्ट्री को लेकर एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भिंड जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्लायबुड इंडस्ट्री का शुभारंभ करेंगे। हेवी इंडस्ट्री को लेकर मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम दोपहर 12 बजे भोपाल से विशेष विमान से रवाना होंगे। दोपहर 12:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से भिंड के मालनपुर के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। मालनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

CM डॉ मोहन के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। वे सदन में प्रश्नोत्तर काल में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे भिंड के मालनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। माध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड के निर्माण के लिए नई परियोजना का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे ग्वालियर से भोपाल रवाना होंगे। दोपहर 3.25 बजे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। वहीं शाम 4 बजे विधानसभा में जनजाति मंत्रणा परिषद के संबंध में बैठक लेंगे।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाएगी कांग्रेस

एमपी परिवहन घोटाला सड़क से सदन तक गूंज रहा है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाएगा। जहां सौरभ शर्मा मामले के सबूत सौंपेंगे। इसके पहले लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू को भी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सबूत सौंप चुका है।

इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल

भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई नहीं होगी। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ग्लोबल पार्क सिटी कॉलोनी, सेंचुरी स्कॉय, स्वर्णकुंज, नर्मदा अपॉर्टमेंट और आसपास के इलाके… सुबह 10 से 11 बजे तक मुंगा, भोपाल टॉउन, फॉरच्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, पर्श विल्ला, भाभा कॉलेज, सागर पर्ल, इडन पार्क, गंगन सोसायटी, फॉरच्यून डिवाइन सिटी, बागली रोड, क्रस्टल ग्रीन, बागवान परिसर व आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।

वहीं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक वायरलेस कॉलोनी, पर्नकुति परिसर, पीपरनेर, हाईटेक सिटी, वंदना होम्स, अंशुल विहार, एलिट गार्डन, रसूलिया, इनायतपुर व आसपास… सुबह 10 से शाम 5 बजे तक के-एल सेक्टर, एचआईजी क्वार्टर, गीत मोहिनी, इसरो कॉलोनी, त्रिरुपति अभिनव होम्स, सागर सिल्वर स्प्रिंग, सागर स्टेट, शारदाकुंज और आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-will-be-on-a-tour-of-bhind/article-14779

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.